Breaking
अंबाह में ऑटो से गोवंश के कंकाल और खाल जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले के बीच युवक से मांगे बच्‍चे, पत्नी के साथ साले व ससुर को लाठियों से पीटा पारदी गिरोह का इनामी कुख्यात सरगना सूरज गिरफ्तार, देशभर में की हैं लूट, डकैती और चोरी की वारदातें इंदौर में फिजिकल एकेडमी के बच्चों की फूड पॉइजनिंग से अचानक बिगड़ी तबीयत, मच गया हड़कंप कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत सुरक्षा के घेरे में 70 साल पुराना चंबल पुल, 24 घंटे तैनात रहते हैं जवान, भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध जबलपुर में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत हाथरस हादसे में MP की महिला की मौत...टीवी पर खबर देख मां को ढूंढने ग्वालियर से सत्संग स्थल पहुंचा बे... इंदौर में नगर निगम की लापरवाही, गड्ढे में भर गया बारिश का पानी, आफत में आई बच्ची की जान छिंदवाड़ा में घर जमाई ने ससुर को कुल्हाड़ी मारकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला..

उद्घाटन के पहले ही कार चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया टोल प्लाजा

Whats App

खंडवा। इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर ग्राम मोकल गांव स्थित नव निर्मित टोल को उद्घाटन के पहले ही एक जीप चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक की लापरवाही से टोल पर करीब दो लाख रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की।

पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित टोल की है।

पुलिस के अनुसार फरियादी विनेश पुत्र भंवर सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी का टोल प्लाजा जो मोकल गांव पर स्थित है।

रविवार सुबह पांच बजे वाहन क्रमांक एमएच 38-7197 का चालक तेज गति से व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया और टोल प्लाजा को टक्कर मार दी।

इससे बैरियर, ट्रैफि‍क लाइट केबल व अन्य लगी हुई सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी को दो लाख के करीब नुकसान हुआ है।

केसीसी कंपनी के सीनियर ऑफिसर विनेश यादव ने बताया कि टोल प्लाजा पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। दूसरे सप्ताह में उसे प्रारंभ करना था, लेकिन वाहन चालक ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया । फिलहाल इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। कंपनी द्वारा इस प्लाजा को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र के श्रद्धालु की जीप से हुआ था हादसा

महाराष्ट्र से उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन छैगांव माखन के पास टोल टैक्स पर हादसे का शिकार हो गया था। इसमें सात लोगों को चोट आई थी। घायल के स्वजन किरण मोरे ने बताया कि वे महाराष्ट्र के हिंगोली से उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे।

सुबह इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर मोकल गांव के पास बंद पड़े टोल प्लाजा पर चालक को झपकी लगने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार रेशमा पत्नी किरण, ज्योति बाई, गजानंद मोरे, अंबिका, बिंदु, खुशिका व चालक को घायल हुए थे। इन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया था।

अंबाह में ऑटो से गोवंश के कंकाल और खाल जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज     |     दहेज प्रताड़ना के मामले के बीच युवक से मांगे बच्‍चे, पत्नी के साथ साले व ससुर को लाठियों से पीटा     |     पारदी गिरोह का इनामी कुख्यात सरगना सूरज गिरफ्तार, देशभर में की हैं लूट, डकैती और चोरी की वारदातें     |     इंदौर में फिजिकल एकेडमी के बच्चों की फूड पॉइजनिंग से अचानक बिगड़ी तबीयत, मच गया हड़कंप     |     कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत     |     सुरक्षा के घेरे में 70 साल पुराना चंबल पुल, 24 घंटे तैनात रहते हैं जवान, भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध     |     जबलपुर में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत     |     हाथरस हादसे में MP की महिला की मौत…टीवी पर खबर देख मां को ढूंढने ग्वालियर से सत्संग स्थल पहुंचा बेटा… इस हाल में मिला शव     |     इंदौर में नगर निगम की लापरवाही, गड्ढे में भर गया बारिश का पानी, आफत में आई बच्ची की जान     |     छिंदवाड़ा में घर जमाई ने ससुर को कुल्हाड़ी मारकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374