Breaking
पुलिस को पीछे हटाकर बाबा की फोर्स ने खुद संभाल ली थी पंडाल की सिक्योरिटी, तैनात थे 12000 सेवादार दुल्हन ब्याह कर लाया बेटा, फिर दो घंटे बाद कर लिया सुसाइड… जहां से निकली थी बारात, अब वहीं से उठेगी ... पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी हाथरस हादसे में आयोजक समिति के 6 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन पुलिस ने खोजे 56 लाख के मोबाइल, वापस पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे जमीनी विवाद में डॉक्टर पर लाठी-फरसे से हमला, हालत गंभीर Budget 2024-25 को कृष्णा गौर ने बताया सर्वांगीण विकास वाला बजट, विभा पटेल बोली- चुनाव में किए वादों ... वीआइपी रोड से सीसीएमएस चोरी हो रहे, बंद हुईं स्ट्रीट लाइटें कोलकाता विश्‍वविद्यालय में हमलाकर भागे दो आरोपितों को सतना से पश्चिम बंगाल ले गई पुलिस सिवनी में हाईवे को आठ घंटे तक घिस-घिसकर धोने में लगे रहे 25 कर्मी

सर्वे कार्य में धार नगर पालिका ने सवा करोड़ रुपये किए खर्च, अब पेमेंट के लिए अधिकारी परेशान

Whats App

धार। नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पहले ही कमजोर है। इस पर भोजशाला का सर्वे का बोझ भी आन पड़ा है। भोजशाला सर्वे के लिए बैरिकेड्स लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, टेंट से लेकर कम्प्यूटर आदि का इंतजाम किया था। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसका भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

बता दें कि नगर पालिका ने धार कलेक्टर को पांच जून को इस बारे में एक पत्र भी लिखा था। इसमें भुगतान करवाए जाने की मांग की गई थी। पत्र में कहा गया कि यह राशि उपलब्ध करवाई जाए, ताकि संबंधित ठेकेदारों का भुगतान किया जा सके। इस पत्र को लिखे जाने के करीब 25 दिन बाद भी नगर पालिका को लोक निर्माण विभाग से भुगतान नहीं मिला है।

गौरतलब है कि भोजशाला का सर्वे कार्य 22 मार्च से शुरू हुआ था। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर विभिन्न इंतजाम करने के लिए कहा था। इसी के चलते नगर पालिका द्वारा भोजशाला परिसर में और अन्य क्षेत्र में व्यवस्था की गई थी।

Whats App

बजट उपलब्ध कराने की मांग

वर्तमान में निकाय की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। इस कार्य में हुए व्यय का भुगतान करना संभव नहीं है। नगर पालिका ने एक पत्र का हवाला देकर कहा कि इसके लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर को लिखे हुए पत्र में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग को जो पत्र लिखा गया था, उसके अनुसार आज तक बजट उपलब्ध नहीं हुआ।

इधर, ठेकेदार द्वारा बार-बार भुगतान की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि राशि का भुगतान नहीं होने पर टेंट उपलब्ध नहीं कराया जा सकेगा। पत्र में यह भी लिखा गया था कि सर्वे कार्य प्रभावित हो सकता है। यह बात अलग है कि सर्वे कार्य हो गया है। वहीं नगर पालिका शासन के संबंधित विभाग से कोई राशि नहीं मिली है। ऐसे में 85 लाख की यह रकम अब बढ़कर करीब एक करोड़ 25 लाख तक पहुंच गई है।

सर्वे पर और भी खर्च

धार की ऐतिहासिक भोजशाला का सर्वे न सिर्फ नगर पालिका, बल्कि एएसआई के लिए भी महंगा पड़ा है। दरअसल, लगातार 100 दिनों तक अधिकारियों व कर्मचारियों के खाने, ठहरने व आने-जाने इंतजाम किया गया। वहीं, प्रतिदिन औसत 40 से अधिक मजदूरों द्वारा कार्य करवाया गया। इस तरह से तीन माह में करीब चार हजार मानव कार्य दिवस का भुगतान करना है। इसके अलावा अधिकारियों के दिल्ली व हैदराबाद के आने जाने के खर्चे भी हुए। देखा जाए तो भोजशाला की इस तरह की व्यवस्था बनाने पर एक बड़ी रकम खर्च हुई है।

पुलिस को पीछे हटाकर बाबा की फोर्स ने खुद संभाल ली थी पंडाल की सिक्योरिटी, तैनात थे 12000 सेवादार     |     दुल्हन ब्याह कर लाया बेटा, फिर दो घंटे बाद कर लिया सुसाइड… जहां से निकली थी बारात, अब वहीं से उठेगी अर्थी     |     पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी     |     हाथरस हादसे में आयोजक समिति के 6 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन     |     पुलिस ने खोजे 56 लाख के मोबाइल, वापस पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे     |     जमीनी विवाद में डॉक्टर पर लाठी-फरसे से हमला, हालत गंभीर     |     Budget 2024-25 को कृष्णा गौर ने बताया सर्वांगीण विकास वाला बजट, विभा पटेल बोली- चुनाव में किए वादों को भूल गई सरकार     |     वीआइपी रोड से सीसीएमएस चोरी हो रहे, बंद हुईं स्ट्रीट लाइटें     |     कोलकाता विश्‍वविद्यालय में हमलाकर भागे दो आरोपितों को सतना से पश्चिम बंगाल ले गई पुलिस     |     सिवनी में हाईवे को आठ घंटे तक घिस-घिसकर धोने में लगे रहे 25 कर्मी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374