Breaking
प्रयागराज में मिशनरी स्कूल की कुर्सी का खेला, अंदर घुसे प्रिंसिपल को धक्का दिया… फिर किया कब्जा गुजरात में छह मंजिला इमारत ढही, 15 लोग गंभीर… 5 लोगों के फंसे होने की आशंका यंग ब्रिगेड के पास बीजेपी की कमान, प्रभारियों की औसत उम्र घटी; क्या हैं मायने? जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, LG वीके सक्सेना ने CCTV रिश्वत ... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शही... चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा टैंक ‘जोरावर’, भारतीय सेना में होगा शामिल LG ने रिश्वत मामले में सत्येंद्र जैन पर जांच की दी अनुमति, आतिशी ने कहा- अब ये एक और फर्जी केस शराब पार्टी पड़ी भारी, दोस्तों ने पहले बनाए जाम फिर नहर में फेंका…. दूसरे दिन मिला शव छोटे दलों से तालमेल, निर्दलियों को समर्थन… क्या है BJP का ‘मिशन कश्मीर’? नहीं हो पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, अमरनाथ यात्रा के बीच पिघला शिवलिंग

अंबाह में ऑटो से गोवंश के कंकाल और खाल जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Whats App

मुरैना, अंबाह। अंबाह कस्बे के करौली माता मंदिर रोड पर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो को पकड़ा। इसमें बोरो में पशुओं के कंकाल सहित खाल व अन्य अंग भरे हुए थे। आटो उत्तरप्रदेश का था। सूचना मिली थी कि ऑटो में सवार लोग गोवंश के कंकाल को ले जा रहे हैं। इस पर ऑटो को जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया तो वाहन में गोवंश के कंकाल भी मिले। जिस पर पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ बुधवार को मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष शर्मा, मुरली शर्मा ने करौली माता रोड पर एक ऑटो क्रमांक यूपी 83 सीटी 7211 को पकड़ा।

Whats App

इस ऑटो में से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसी बीच इसे रोककर देखा तो बोरों में पशुओं की हड्डियां व खाल भरे हुए थे। इस आटो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

इस मामले में अवशेषों की जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। जब वेटरनरी डाॅक्टर ने इन बोरों को खोलकर बुधवार को देखा तो इनमें कई जानवरों के अवशेष भरे हुए थे।

इसके साथ ही एक गोवंश का कटा हुआ सिर भी मिला। इस पर पुलिस ने तीनों ही युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक इसरार खान निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश, नसीब उर्फ छोटू निवासी हथमस नगर थाना रामगढ़ फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश व आटो चालक सोनू वर्मा निवासी नगरा चूरा थाना बसई फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश हैं। पुलिस ने तीनों ही आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

प्रयागराज में मिशनरी स्कूल की कुर्सी का खेला, अंदर घुसे प्रिंसिपल को धक्का दिया… फिर किया कब्जा     |     गुजरात में छह मंजिला इमारत ढही, 15 लोग गंभीर… 5 लोगों के फंसे होने की आशंका     |     यंग ब्रिगेड के पास बीजेपी की कमान, प्रभारियों की औसत उम्र घटी; क्या हैं मायने?     |     जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, LG वीके सक्सेना ने CCTV रिश्वत मामले की जांच को दी मंजूरी     |     जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद     |     चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा टैंक ‘जोरावर’, भारतीय सेना में होगा शामिल     |     LG ने रिश्वत मामले में सत्येंद्र जैन पर जांच की दी अनुमति, आतिशी ने कहा- अब ये एक और फर्जी केस     |     शराब पार्टी पड़ी भारी, दोस्तों ने पहले बनाए जाम फिर नहर में फेंका…. दूसरे दिन मिला शव     |     छोटे दलों से तालमेल, निर्दलियों को समर्थन… क्या है BJP का ‘मिशन कश्मीर’?     |     नहीं हो पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, अमरनाथ यात्रा के बीच पिघला शिवलिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374