Local & National News in Hindi

जब आसमान से हुई नोटों की बारिश, लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग

0 259

कोलकाता से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बिल्डिंग से अचानक नोटों की बरसात होने लगी और चारों तरफ नोट ही नोट उड़ने लगे। फिर क्या था वहां मौजूद लोग दोनों हाथों से नोट बटोरने की होड़ में लग गए। हर कोई ज्यादा से ज्यादा नोट बटोरने में जुट गया।

ANI

@ANI

Bundles of currency notes were thrown from a building at Bentinck Street in Kolkata during a search at office of Hoque Merchantile Pvt Ltd by DRI officials earlier today.

Embedded video

860 people are talking about this
दरअसल बुधवार को सेंट्रल कोलकाता में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारी ने बेंटिंक स्ट्रीट केंटाटा के छठे फ्लोर पर आयात- निर्यात व्यवसाय से जुड़ी निजी फर्म के ऑफिस पर छापा मारा था। अधिकारियों को इमरात में बड़े पैमाने पर अवैध ढंग से पैसे के लेन देन की खबर मिली थी। छापेमारी के खबर मिलते ही कंपनी के कर्मचारियों ने खिड़की से नोटों के बंडल नीचे फेंकने शुरू कर दिए।

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि इमारत से 2000 रुपए, 100 रुपए और बंद हो चुके पुराने 500 रुपए के नोट नीचे गिर रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने देरी न करते हुए नोटों को लूटना शुरू ​कर दिया। आसपस के लोगों ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल से 500 व दो हजार रुपये के नोट उड़कर नीचे गिरते देख अंदर तैनात सुरक्षागार्ड व उस समय वहां मौजूद कुछ कर्मचारी उसे बटोरने लगे। कुछ नोट हवा में उड़ते हुए बाउंड्री से बाहर आ गये, आपस में भीड़ लगाकर कुछ लोगों ने उसे लूट लिया।

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने सड़क से तीन लाख 74 हजार रुपये बरामद किए हैं. कुछ नोट और नोट के बंडल इमारत के कार्निस पर पड़े हुए थे। डीआरआई के अधिकारी कंपनी के मालिक की तलाश कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !