New Year
Breaking
पटना में बारिश के बाद डूबीं सड़कें, आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को दी बजट पेश करने की मंजूरी टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान

राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को पार्टी ने बनाया स्टार प्रचारक; सूची में प्रदेश से दो नेताओं का नाम

Whats App

भोपाल   राघोगढ़ विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व CM दिग्विजयसिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह अब उत्तरप्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने उन्हें यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। यह पहली बार है जब जेव्ही दूसरे राज्य में पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले उनके पिता प्रचार करते रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है। यह 3 मार्च को होने वाले छंटवे चरण के लिए है। मध्यप्रदेश से इस सूची में दो नाम शामिल किए गए हैं। एक नाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है और दूसरा नाम जयवर्धन सिंह का। जेव्ही दूसरी बार राघोगढ़ सीट से विधायक हैं। उनके समर्थक प्रदेश में भी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी देने की मांग किसी न किसी रूप में उठाते रहे हैं।

बता दें कि उनके पिता दिग्विजय सिंह अब तक इस तरह की जिम्मेवारियां उठाते रहे हैं। वह कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। लेकिन पिछले लगभग 3 वर्ष से दिग्गी भी जयवर्धन सिंह का नाम ही आगे बढ़ाते रहे हैं। कमलनाथ ने भी उन पर कई बार भरोसा जताया है। संगठन के कई मामलों में जयवर्धन सिंह को सीधे तौर पर शामिल किया गया है। अब वह यूपी चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे।

पटना में बारिश के बाद डूबीं सड़कें, आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट     |     केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को दी बजट पेश करने की मंजूरी     |     टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते     |     हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान     |     पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा     |     वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय     |     सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स     |     पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां     |     तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम     |     पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374