Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

TERI Summit : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बोले- जलवायु कार्यों के लिए विकसित देशों को पूरी करनी चाहिए अपनी प्रतिबद्धताएं

Whats App

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुधवार को विश्व सतत विकास सम्मेलन के 21वें संस्करण के सत्र को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने जलवायु से संबंधित कार्यों के लिए विकसित देशों से आगे बढ़कर अपनी भूमिकाएं निभाने की अपील की। उन्‍होंने कहा- जलवायु से जुड़े कार्यों के लिए पर्याप्‍त धन की जरूरत होती है। इसके लिए विकसित देशों को आगे बढ़कर वित्त और प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले गुजरात में और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सतत विकास और पर्यावरण मेरी प्राथमिकता में रहे हैं। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि भारत के दो और आर्द्रभूमियों को हाल ही में रामसर स्थलों के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही देश में अब 49 रामसर स्थल हैं जो 10 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैले हुए हैं।

Whats App

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लोग हमेशा से प्रकृति के साथ सद्भाव के साथ रहते आए हैं। हमारी संस्कृति, रीति-रिवाज, दैनिक अभ्यास और उत्‍सव प्रकृति के साथ हमारे मजबूत बंधनों की तस्‍दीक करते हैं। सफल जलवायु कार्यों के लिए पर्याप्त फंडिंग की जरूरत होती है। इसके लिए विकसित देशों को आगे आकर वित्‍तीय फंडिंग के साथ साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबों तक समान ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी पर्यावरण नीति की आधारशिला रही है। हमारी सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के जरिए नौ करोड़ से अधिक घरों को भोजन पकाने के लिए स्‍वच्‍छ ईंधन तक पहुंच सुनिश्चित कराई गई है। यही नहीं हमारी सरकार ने PM-KUSUM योजना के तहत नवीकरणीय ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया है। इस योजना के तहत हमने नवीकरणीय ऊर्जा को किसानों तक पहुंचाने का काम किया है।

PM मोदी ने कहा कि हमने सुना है कि लोग हमारे ग्रह को नाजुक कहते हैं। मैं बताना चाहता हूं कि हमारा ग्रह नाजुक नहीं है। हम ही कमजोर पड़ गए हैं। हमारी प्रतिबद्धताएं अपने ग्रह और प्रकृति के प्रति कमजोर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन पर अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस एलायंस के जरिए हमारा मकसद ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ के सपने को साकार करना है। मौजूदा वक्‍त में हमें हर जगह विश्वव्यापी ग्रिड से स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी ताकत के साथ काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक विशाल विविधता वाला देश है। दुनिया की 2.4 फीसद जमीन वाले भारत में जीवों की विविध प्रजातियां रहती है। भारत में दुनिया की लगभग आठ फीसद प्रजातियां हैं। इस विविध पारिस्थितिकी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार अपने संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क को मजबूत कर रही है। IUCN ने भी हमारी इन कोशिशों को मान्यता दी है। हमारा फोकस बंजर जमीनों को उपजाऊ बनाना है। साल 2015 के बाद से हमने 11.5 मिलियन हेक्टेयर से अधिक भूमि को उपजाऊ बनाने का काम किया है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374