Breaking
नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग? तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम? शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते ह... क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला अगर यूपीआई पर लग गया चार्ज तो क्या होगा? इस सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा WhatsApp के ये सिग्नल बताते हैं कोई देख-सुन रहा है अपकी चैट, ऐसे करें पहचान सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, जानें क्या है आज का पूरा कार्यक्रम? मप्र में केरल की तर्ज पर मेडिकल टूरिज्म विकसित करने की तैयारी, अस्पतालों में 46 हजार से ज्यादा पदों ...

भगवान शिव पर दिया गलत बयान, संतों में आक्रोश… अब अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी

Whats App

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उन्होंने व्यास पीठ से भगवान शिव को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद सारा संत समाज उनके खिलाफ खड़ा हो गया. अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने भगवान शिव को श्री कृष्ण का साला बता दिया. उन्होंने कहा कि भगवान शिव असल में श्री कृष्ण के साले हैं क्योंकि कृष्ण की शादी उज्जैन में हुई थी.

आरोप है कि श्री कृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन में कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने भगवान शिव पर टिप्पणी की जिसके बाद संत समाज में भारी आक्रोश है. लेकिन यह टिप्पणी कब की गई है, कैसे की गई है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने व्यास पीठ से बोला था कि भगवान शिव, कृष्ण के साले हैं क्योंकि कृष्ण की शादी उज्जैन में हुई थी. उनके इस बयान के बाद संत समाज के उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

संत समाज में भारी आक्रोश

Whats App

जब संत समाज को यह पता लगा कि अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने भगवान शिव को कृष्ण का साला बताया है तो उसके बाद संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित में शिकायत पत्र दे दिया. वहीं जब संतों के प्रदर्शन किया तो अनिरुद्ध आचार्य महाराज के पास भी बात पहुंची जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया.

अनिरुद्ध आचार्य ने मांगी माफी

अब अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने वीडियो जारी कर इस बारे में पत्रकारों को बताया है कि ये बात उनके सामने आई कि उन्होंने भगवान शिव को कृष्ण का साला बता दिया है. अनिरुद्ध आचार्य ने कहा कि इस तरह की कोई भी टिप्पणी उन्होंने नहीं की है, लेकिन अगर, किसी भी व्यक्ति विशेष का संत समाज या अन्य भक्त का दिल उनकी बातों से दुखा हो तो वो उनसे माफी मांगते हैं. उन्होंने कहा कि संत समाज के लोग बहुत बड़े संत हैं. वह अपना बालक समझ कर उन्हें माफ कर दें.

नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?     |     तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम?     |     शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है     |     चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते हुए बनाए 8 रिकॉर्ड     |     क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला     |     अगर यूपीआई पर लग गया चार्ज तो क्या होगा? इस सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा     |     WhatsApp के ये सिग्नल बताते हैं कोई देख-सुन रहा है अपकी चैट, ऐसे करें पहचान     |     सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक     |     डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, जानें क्या है आज का पूरा कार्यक्रम?     |     मप्र में केरल की तर्ज पर मेडिकल टूरिज्म विकसित करने की तैयारी, अस्पतालों में 46 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां     |