Breaking
जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग? तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम? शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते ह... क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला अगर यूपीआई पर लग गया चार्ज तो क्या होगा? इस सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा WhatsApp के ये सिग्नल बताते हैं कोई देख-सुन रहा है अपकी चैट, ऐसे करें पहचान सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, जानें क्या है आज का पूरा कार्यक्रम?

सीहोर में पार्षद के उपचुनाव के लिए तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी

Whats App

सीहोर। जिला मुख्यालय पर वार्ड क्रमांक 30 में बुधवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके लिए बनाए गए तीन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग रही है। इस वार्ड में मुख्यरूप से भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के साथ एक निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। सुबह करीब दस बजे कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सिपाहीपुरा स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ज्ञात हो कि कि वार्ड क्रमांक 30 में कांग्रेस समर्थित पार्षद इरफान वेल्डर चुनाव जीते थे। लेकिन उनकी असमय मौत होने के बाद वार्ड शून्य हो गया था। अब यहां उपचुनाव हो रहा है। बुधवार को वोट डाले जा रहे हैं। मुख्य रूप से भाजपा समर्थित उम्मीदवार मज्जू खान एवं कांग्रेस से आजम लाला और निर्दलीय रूप से निर्दलीय रूप से पूर्व पार्षद इरशाद खान की पत्नी इशरत जहां चुनावी मैदान में है। हालांकि इस वार्ड के उप चुनाव में 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, इसमें से 4 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया था।

26 सौ से अधिक मतदाता

Whats App
वार्ड 30 की स्थिति की बात की जाए तो यहां पोलिंग क्रमांक 91 में भोपाली फाटक मोतीपुरा कस्बा शामिल हैं, शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल मोतीपुरा में 1064 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 513 पुरूष और 551 महिलाएं शामिल हैँ, इसी तरह पोलिंग क्रमांक 92 में कलालपुरा पुरानी निजामत, कलालपुरा, पुरानी निजामत से पूर्व की ओर स्कूल उलाउददीन चौराहा, तीन मीनारा मस्जिद, मुल्ला मस्जिद का क्षेत्र शामिल हैं। इसमें 732 मतदाता हैं, जिसमें 356 पुरूष और 376 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह से पोलिंग क्रमांक 93 में पीली मस्जिद, तीन मिनारा मस्जिद क्षेत्र शामिल हैं, यहां 848 मतदाता हैं, जिनमें 411 पुरूष और 437 महिलाएं शामिल हैं। कुल मतदाता 2644 हैं, जिसमें 1280 पुरूष और 1364 महिलाएं हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों से अधिक है।

जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता     |     नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?     |     तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम?     |     शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है     |     चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते हुए बनाए 8 रिकॉर्ड     |     क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला     |     अगर यूपीआई पर लग गया चार्ज तो क्या होगा? इस सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा     |     WhatsApp के ये सिग्नल बताते हैं कोई देख-सुन रहा है अपकी चैट, ऐसे करें पहचान     |     सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक     |     डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, जानें क्या है आज का पूरा कार्यक्रम?     |