Breaking
NEET UG पेपर लीक मामले में,CBI ने छह के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल किया हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रचार में क्यों नहीं उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस को पुरानी रणनी... हमने कभी PAK का एजेंडा नहीं चलाया… फारूक अब्दुल्ला ने तिरुपति प्रसादम विवाद पर भी दिया बयान यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज, गैंगरेप के आरोप में मिली थी उम्रकैद की ... ‘5 लाख दो सेना का ऑफर लेटर लो’… खुद चाहता था नौकरी, दलालों के चक्कर में बन गया ठग सरकार दंगा कराना चाहती, मोदी-शाह जितनी बार आयेंगे हमे फायदा होगा; जयंत पाटिल का बयान फैक्ट चेक यूनिट्स असंवैधानिक… बॉम्बे हाई कोर्ट ने IT नियमों में हुए बदलाव को किया रद्द BJP का मिशन महाराष्ट्र, चुनावी मैदान में कूदेंगे राज्य से बाहर के 13 बड़े सूरमा… दिलाएंगे जीत? दंगे, प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो होगी वसूली… उत्तराखंड में विधेयक को मंजूरी RJD नेता बीमा भारती के घर कुर्की, गोपाल यादुका हत्याकांड में हुआ एक्शन, दरवाजा और सोफे तक ले गई पुलि...

ग्यारसपुर के तीन मंदिरों में चोरी, चांदी के मुकुट चुराकर ले गए बदमाश, पुजारी की गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर की वारदात

Whats App

विदिशा। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्यारसपुर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तीन प्राचीन मंदिरों में चोरी की वारदात हुई है। यहां के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोला और भगवान का चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि चोरों ने उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर मंदिर की चाबी ली और लड्डू गोपाल का मुकुट चुरा कर भाग गए।

इन मंदिरों के ताले भी टूटे

मानसरोवर घाट पर प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर है, जहां भगवान माता जानकी और लक्ष्मण जी के साथ विराजमान है साथ में लड्डू गोपाल विराजमान हैं। सामने हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा है, उनके सिर पर भी चांदी का मुकुट था, वह भी चोर ले गए। इसके अलावा पहाड़ी पर विराजमान मां बिजासन देवी मैया के गर्भगृह की ताले भी टूटे मिले है।
Whats App
बांके बिहारी मंदिर के पुजारी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया है कि उन्होंने तीन चोरों को देखा है। मंदिरों पर ग्रामीण लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए हैं । ग्रामीणों का कहना है कि ग्यारसपुर में पहली बार इस प्रकार की घटना देखने में आई है, जहां पर एक साथ इतने मंदिरों में चोरी हो गई। चुराए गए चांदी के मुकुटों की कीमत लाखों में हो सकती है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी मंदिरों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि तीन मंदिरों में चोरी की सूचना मिली है। डॉग स्क्वाड, एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है।

NEET UG पेपर लीक मामले में,CBI ने छह के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल किया     |     हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रचार में क्यों नहीं उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस को पुरानी रणनीति पर भरोसा?     |     हमने कभी PAK का एजेंडा नहीं चलाया… फारूक अब्दुल्ला ने तिरुपति प्रसादम विवाद पर भी दिया बयान     |     यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज, गैंगरेप के आरोप में मिली थी उम्रकैद की सजा     |     ‘5 लाख दो सेना का ऑफर लेटर लो’… खुद चाहता था नौकरी, दलालों के चक्कर में बन गया ठग     |     सरकार दंगा कराना चाहती, मोदी-शाह जितनी बार आयेंगे हमे फायदा होगा; जयंत पाटिल का बयान     |     फैक्ट चेक यूनिट्स असंवैधानिक… बॉम्बे हाई कोर्ट ने IT नियमों में हुए बदलाव को किया रद्द     |     BJP का मिशन महाराष्ट्र, चुनावी मैदान में कूदेंगे राज्य से बाहर के 13 बड़े सूरमा… दिलाएंगे जीत?     |     दंगे, प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो होगी वसूली… उत्तराखंड में विधेयक को मंजूरी     |     RJD नेता बीमा भारती के घर कुर्की, गोपाल यादुका हत्याकांड में हुआ एक्शन, दरवाजा और सोफे तक ले गई पुलिस     |