Breaking
दो दिन गर्मी, फिर शुरू होगा वर्षा का दौर, भीगेगा शहर तीन लाख रुपये महीने की सैलरी, फिर भी सरकारी नौकरी छोड़ रहे डॉक्टर निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग? तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम? शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते ह... क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला

खंडवा में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पटाखों के ब्लास्ट से खलबली

Whats App

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में सागफाटा-डोंगरगांव रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही एक स्पेशल ट्रेन गुजरने के दौरान पटाखों के ब्लास्ट से खलबली मच गई। इसको लेकर आरपीएफ व अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई है। मामले में कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। रेलवे ने इस मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया है।

जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर को करीब 2.30 बजे गुजरी तो अचानक पटाखों के लगातार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इस पर सागफाटा स्टेशन पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया। सागफाटा में वैसे तो यह ट्रेन रुकती नहीं है लेकिन घटना की जानकारी देने के लिए कुछ देर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद भुसावल रेलवे स्टेशन मैनेजर को भी शिकायत दर्ज करवाई।

घटना के करीब दो दिन तक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मामला उजागर होने के बाद आरपीएफ कमांडेंट भुसावल सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने इसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर रेलवे कर्मचारियों से संदेह के आधार पर पूछताछ भी की जा रही है। इस मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए फिलहाल रेलवे व जांच एजेंसी के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Whats App

आरपीएफ से लेकर के पीडब्ल्यूआई व स्टेशन मैनेजर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मामले में गोपनीय जांच की बात कही जा रही है। कार्रवाई व जांच को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल के फोटो वीडियो व जांच के दौरान मिली जानकारी को मीडिया से दूर रखने के सख्त निर्देश रेलवे कर्मचारियों खास तौर से आरपीएफ को दिए गए हैं।

दो दिन गर्मी, फिर शुरू होगा वर्षा का दौर, भीगेगा शहर     |     तीन लाख रुपये महीने की सैलरी, फिर भी सरकारी नौकरी छोड़ रहे डॉक्टर     |     निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज     |     जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार     |     जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता     |     नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?     |     तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम?     |     शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है     |     चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते हुए बनाए 8 रिकॉर्ड     |     क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला     |