Breaking
मध्यप्रदेश पर पड़ रहा भार.. फिर कर्ज लेने जा रही मोहन सरकार, इस बार इतने हजार करोड़ का लेगी लोन थाने में खिड़की से बांधे हाथ.. फिर कर दी युवक की जमकर पिटाई, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार प्रदेश के इस शहर में पांव पसार रहा डेंगू, आज मिले इतने नए मरीज, 350 के पार पहुंची संख्या पूर्व सीएम कमलनाथ ने गांधी टोपी पहनने से किया इनकार, अब मध्यप्रदेश की सियासत में मचा बवाल, सांसद ने ... छतरपुर में डायरिया से 40 लोग बीमार, कुपिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पैरों पर लिखा सुसाइड नोट - सॉरी पापा मैं हार गई पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार ,जानिए पूरा मामला.. जामनी नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, एक को सुरक्षित निकाला, दूसरा लापता मुरैना में अचानक पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले बदमाश पुलिस ने पकड़े, निकाला जुलूस..

अधिकारियों के लिए रोक दी गईं ट्रेनें, स्पेशल कोच जोड़ने में लगे घंटों, देरी से की रवाना

Whats App

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे जोन की सीमा में एक ओर जहां ट्रेनें एक पटरी से उतर रही हैं तो दूसरी ओर रेल दुर्घटना करने लगातार साजिश की जा रही है। इस बीच रेल संरक्षा का जिम्मा संभालने वाले रेल अधिकारी ही ट्रेनों की संरक्षा में लापरवाही कर रहे हैं। वे ट्रेन में आरामदायक सफर करने के लिए न तो यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं और न ही ट्रेनों के परिचालन-संरक्षा को लेकर गंभीर दिख रहे हैं।

कारण पूछने के लिए वे प्लेटफार्म पर भटकते रहे

दयोदय, अमरावती, ओवरनाइट समेत कई ट्रेनों को समय पर रवाना किया जाना था, लेकिन अचानक पमरे और जबलपुर रेल मंडल के आला अधिकारियों के स्पेशल कोच- आरए, उक्त ट्रेनों में लगाने के निर्देश जारी हुए। इसके पालन करने के दौरान यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रवाना होने की बजाए घंटों लेट रवाना हुईं। इधर जब ट्रेन समय पर रवाना नहीं हुई तो यात्री परेशान हुए। इसका कारण पूछने के लिए वे प्लेटफार्म पर भटकते रहे। इसी बीच उन्हें पता चला कि स्पेशल कोच जोड़ने की वजह से ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया है।

Whats App

घंटों तक लगते रहे आरए, यात्रियों हुए नाराज

जबलपुर से रवाना होने वाली दयोदय, अमरावती, ओवरनाइट समेत कई ट्रेनों में रेल अधिकारियों के स्पेशल कोच जोड़े गए। इस काम में आपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों को घंटों का समय लग गया। दयोदय एक्सप्रेस को रात 8.35 पर रवाना किया जाना था, लेकिन इनमें आरए जोड़ने की वजह से यह ट्रेन लगभग पौने दस बजे रवाना की गई। इधर ओवरनाइट भी पिछले दो दिनों से लगातार देरी से रवाना की जा रही है।

9.20 पर जाना था, गई रात साढ़े दस बजे

शुक्रवार को यह ट्रेन, कोच देरी से आने की वजह बताकर रात साढ़े 11 बजे की बजाए रात एक बजे रवाना की तो वहीं शनिवार को भी आरए लगाए जाने से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से रवाना नहीं हो सकी। इधर अमरावती एक्सप्रेस में भी रेल अधिकारियों के आरए जोड़ने की वजह से घंटों देरी से रवाना किया गया। यह ट्रेन रात 9.20 पर रवाना की जाती है, लेकिन रात साढ़े दस बजे रवाना हुई।

मध्यप्रदेश पर पड़ रहा भार.. फिर कर्ज लेने जा रही मोहन सरकार, इस बार इतने हजार करोड़ का लेगी लोन     |     थाने में खिड़की से बांधे हाथ.. फिर कर दी युवक की जमकर पिटाई, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार     |     प्रदेश के इस शहर में पांव पसार रहा डेंगू, आज मिले इतने नए मरीज, 350 के पार पहुंची संख्या     |     पूर्व सीएम कमलनाथ ने गांधी टोपी पहनने से किया इनकार, अब मध्यप्रदेश की सियासत में मचा बवाल, सांसद ने कह दी ये बात     |     छतरपुर में डायरिया से 40 लोग बीमार, कुपिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची     |     फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पैरों पर लिखा सुसाइड नोट – सॉरी पापा मैं हार गई     |     पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार ,जानिए पूरा मामला..     |     जामनी नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, एक को सुरक्षित निकाला, दूसरा लापता     |     मुरैना में अचानक पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख     |     इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले बदमाश पुलिस ने पकड़े, निकाला जुलूस..     |