Breaking
मिलावट वाला घी प्रसाद में इस्तेमाल नहीं हुआ… SC की तिरुपति मामले पर सख्त टिप्पणी गरबा पंडाल में सभी श्रद्धालुओं को पिलाया जाए गौ मूत्र… बीजेपी नेता चिंटू वर्मा का बयान विश्वसनीयता खो चुकी है BJP, विधानसभा चुनावों में होगी इंडिया गठबंधन की जीत, बोले शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली सरकार का प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध, 24 घंटे का ग्रीन वॉर रूम हुआ शुरू, पहली बार ड्रोन से होगी ... अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू से DNA मैच, HC में पेश की गई रिपोर्ट समुदाय विशेष को बेच डाली आदिवासियों की जमीन… पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा हरियाणा में CM योगी के मंच पर दिखा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी, BJP को दिया समर्थन जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण की 40 सीटों का गुणा-गणित, जानिए BJP- कांग्रेस में किसका क्या दांव पर IDF चीफ की बैठक की तस्वीर वायरल, हमास प्रमुख याह्या सिनवार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा! उत्तरी कश्मीर की 16 सीटों पर इंजीनियर राशिद फैक्टर, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के लिए कैसे बन गए टें...

बैतूल में सनसनीखेज मामला, बंदूक की नोक पर रिटायर कोल कर्मी के घर 8 लाख की डकैती, बीपी की मशीन तक ले गए

Whats App

बैतूल: बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में रिटायर कोल कर्मी के घर 8 से 10 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गहने उतरवाए।  करीब 8 लाख रुपए के गहने और नगदी के गए। यहां तक कि बदमाश बीपी की मशीन तक ले गए। वही सभी बदमाश 25 से 30 साल की उम्र के थे। वहीं सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश 10-12 बदमाशों ने रिटायर कोल कर्मी कुंवरलाल बुआड़े के आवास पर धावा बोलकर बंदूक और धारदार हथियार के दम पर डकैती की। डकैतों ने रिटायर कोल कर्मी की पत्नी केसर बुआडे के साथ मारपीट कर शरीर से गहने उतरवाए। अलमारी की चाबी मांगी। नहीं देने पर मारपीट की। इसके बाद बंदूक और धारदार हथियार अड़ाकर मंगलसूत्र समेत गहने उतरवाए। फरियादी ने बताया सभी डकैतों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। कोई सामने तो कोई पीछे खड़ा था। सभी के हाथ में कोई न कोई हथियार था। हम सभी परिवार के सदस्यों को एक जगह बैठकर पैसों से भरा बैग और गहने लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद एसडी लओपी रोशन कुमार जैन, सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बैतूल, चोपना, सारनी की 6 अलग अलग पुलिस टीम लगाकर कई संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी और कई बदमाशों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। डकैतों द्वारा ले गए गहने और नकदी करीब 8 से 10 लाख रुपए हैं।

डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कर रहे जांच

Whats App

डकैतों तक पहुंचने पुलिस ने तीन थानों का बल लगा रखा है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद भी ली गई है। डॉग की मदद से पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर  कानून के हाथ डकैतों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। डॉग ने घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बिछुआ रोड, सीएमपीडीआई कालोनी, प्राइमरी, मिडिल स्कूल तक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक डॉग की मदद से पुलिस ने कई स्थानों से सबूत जुटाए। डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस के हाथ जितने सबूत लगे है। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे डकैत पाथाखेड़ा, शोभापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ही है। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। बताया जा रहा है की गणेश चौक क्षेत्र में दो दिन पहले भी भीमराव चौधरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है।

इनका कहना

रोशन कुमार जैन, एसडीओपी सारनी ने बताया कि रिटायर कोलकर्मी के आवास पर डकैती हुई है। घटना के बाद से तीन थानों की 6 टीम दबिश दे रही है। बीएनएस 310/2 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

मिलावट वाला घी प्रसाद में इस्तेमाल नहीं हुआ… SC की तिरुपति मामले पर सख्त टिप्पणी     |     गरबा पंडाल में सभी श्रद्धालुओं को पिलाया जाए गौ मूत्र… बीजेपी नेता चिंटू वर्मा का बयान     |     विश्वसनीयता खो चुकी है BJP, विधानसभा चुनावों में होगी इंडिया गठबंधन की जीत, बोले शत्रुघ्न सिन्हा     |     दिल्ली सरकार का प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध, 24 घंटे का ग्रीन वॉर रूम हुआ शुरू, पहली बार ड्रोन से होगी निगरानी     |     अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू से DNA मैच, HC में पेश की गई रिपोर्ट     |     समुदाय विशेष को बेच डाली आदिवासियों की जमीन… पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा     |     हरियाणा में CM योगी के मंच पर दिखा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी, BJP को दिया समर्थन     |     जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण की 40 सीटों का गुणा-गणित, जानिए BJP- कांग्रेस में किसका क्या दांव पर     |     IDF चीफ की बैठक की तस्वीर वायरल, हमास प्रमुख याह्या सिनवार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!     |     उत्तरी कश्मीर की 16 सीटों पर इंजीनियर राशिद फैक्टर, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के लिए कैसे बन गए टेंशन?     |