Breaking
किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी की बुरी हार, मिले सिर्फ इतने वोट हरियाणा: इतनी बड़ी एंटी इनकम्बेंसी को कैसे मैनेज कर ले गए भाजपा और आरएसएस? इंदौर के बंगाली चौराहे पर हर शाम लग जाता है ट्रैफिक जाम शहर से लेकर ब्लाक तक चाइल्ड डेथ रिव्यू की अनदेखी, 65 प्रतिशत केस का ही हो सका रिव्यू हरियाणा के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव- यह कांग्रेस नहीं, राहुल गांधी के फेल होने का प्रमाण दुष्कर्म के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस नवरात्र में खिलखिलाया प्रॉपर्टी बाजार, भोपाल में 600 करोड़ के सौदे, एक दिन में हुईं 484 रजिस्ट्री बिल्डिंग की बेसमेंट में है पार्किंग... बोर्ड लगाकर लोगों को भी देनी होगी यह सूचना एक ही परिवार की दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं ठगी की शिकार, 20 लाख के जेवर ले गई महिला दुष्कर्म के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुधमुंहे बच्चे को लेकर कुएं में कूदी थी महिला, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Whats App

 भोपाल। बैरसिया तहसील के गुनगा थाना इलाके में शनिवार दोपहर संगीता कुशवाहा और उसके 15 माह के बच्चे नितिन की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने से मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद से संगीता को ससुराल के लोग दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे। जिससे परेशान होकर संगीता ने मासूम बच्चे के साथ खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने इस मामले में पति सुनील, जेठ गोविंद, ससुर बाबूलाल, सास भगवती और जेठानी आशा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित पति और जेठ को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना के बाद ससुराल के लोगों ने पुलिस को बताया था कि महिला बच्चे को गोद में लेकर कुएं के पास लगे पेड़ से सीताफल तोड़ रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से कुएं में जा गिरी।

Whats App

गुनगा थाना प्रभारी एचएस वर्मा ने बताया बैरसिया के नलखेड़ा निवासी 27 वर्षीय संगीता की शादी अगस्त 2022 में गुनगा निवासी किसान सुनील कुशवाहा से हुई थी। उसका लगभग 15 माह का बेटा भी नितिन भी था। शनिवार दोपहर संगीता बेटे को गोद में लेकर घर से 50 मीटर की दूरी पर कुएं के पास बने देवी के स्थान पर पूजा करने गई थी। दोपहर करीब 12.30 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे के साथ कुएं में गिर गई थी। स्वजन ने गांव वालों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले थे।

इस मामले की जांच एसडीओपी बैरिसया सर्वप्रिय सिन्हा ने की। संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-बेटा की मौत डूबने से होना बताई गई थी। संगीता के मायके वालों ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के लोग मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे थे। इसके लिए बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। इस वजह से ही उसने इस तरह का कदम उठा लिया। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी की बुरी हार, मिले सिर्फ इतने वोट     |     हरियाणा: इतनी बड़ी एंटी इनकम्बेंसी को कैसे मैनेज कर ले गए भाजपा और आरएसएस?     |     इंदौर के बंगाली चौराहे पर हर शाम लग जाता है ट्रैफिक जाम     |     शहर से लेकर ब्लाक तक चाइल्ड डेथ रिव्यू की अनदेखी, 65 प्रतिशत केस का ही हो सका रिव्यू     |     हरियाणा के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव- यह कांग्रेस नहीं, राहुल गांधी के फेल होने का प्रमाण     |     दुष्कर्म के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |     नवरात्र में खिलखिलाया प्रॉपर्टी बाजार, भोपाल में 600 करोड़ के सौदे, एक दिन में हुईं 484 रजिस्ट्री     |     बिल्डिंग की बेसमेंट में है पार्किंग… बोर्ड लगाकर लोगों को भी देनी होगी यह सूचना     |     एक ही परिवार की दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं ठगी की शिकार, 20 लाख के जेवर ले गई महिला     |     दुष्कर्म के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |