Breaking
रेस्टोरेंट के बाथरूम में खुफिया दरवाजा, 1000 रुपये प्रति घंटा चार्ज…होता था ये गंदा काम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कब आएगा फैसला? सुप्रीम कोर्ट ने बता दी तारीख मतदाताओं ने गलती की तो राम मंदिर में 'बाबरी' नाम का ताला लग जाएगा' मोदी के अडानी-अंबानी वाले बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- राहुल हर दिन अडानी पर बोल रहे हैं... जंगली हाथियों के झुंड की बना रहे थे वीडियो तभी गजराज ने कर दिया हमला, न्यूज चैनल के कैमरामैन की मौत जम्मू-कश्मीरः पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों की पहली तस्वीर आई सामने अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी : राजनाथ सिंह बेकाबू हुई ब्लैक स्कॉर्पियो ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत 'पैसे देकर वोट खरीद रही है BJP', ममता बनर्जी बोली- इस बार मोदी जीते तो भविष्य में कोई चुनाव नहीं होग... जेपी नड्डा और अमित मालवीय की बढ़ी मुश्किलें, बेंगलुरू पुलिस ने विवादित पोस्ट को लेकर जारी किया नोटिस

झारखंड पुलिस ने 10 लाख के इनामी माओवादी बलराम उरांव सहित 9 नक्सली को किया गिरफ्तार

Whats App

झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली। झारखंड पुलिस  ने अभियान डबल बुल के तहत 9 उग्रवादी गिरफ्तार किये गए हैं। इसमें 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दसरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकेश नागेसिया, शैलेश्वर वराव, मुकेश कोरवा, वीरेन कोरवा, शेलेन्द्र नागेसिया, संजय नागेसिया ओर शिला खेरवार शामिल हैं। नक्सलियों के विरुद्ध 8 फरवरी से ऑपरेशन डबल बुल के नाम से अंतर जिला संयुक्त वृहद अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की 10 बार नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई।

ज्ञात हो कि 10 दिनों पूर्व 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ते की बुलबुल के जंगल में भ्रमण करने की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया था। जिसके बाद से निरंतर अभियान जारी है। इस अभियान में जहां तीन जवान आईईडी की चपेट में आकर घायल हुए। वहीं पुलिस ने एक नक्सली को भी मार गिराने में सफलता पायी है। इधर सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार और एसपी अभियान की अगुवाई में अभियान चलाते हुए नक्सलियों पर नजर रखी जा रही है।

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन, समेत कई अन्य सामान बरामद किया है। लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के खिलाफ लगातार 12 दिनों तक मेगा ऑपरेशन अभियान चला। 12 दिन चले इस अभियान के दौरान 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें जोनल कमांडर बलराम उरांव पर दस लाख रुपये का इनाम है। बलराम के ऊपर 82 मामले दर्ज हैं।

रेस्टोरेंट के बाथरूम में खुफिया दरवाजा, 1000 रुपये प्रति घंटा चार्ज…होता था ये गंदा काम     |     केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कब आएगा फैसला? सुप्रीम कोर्ट ने बता दी तारीख     |     मतदाताओं ने गलती की तो राम मंदिर में ‘बाबरी’ नाम का ताला लग जाएगा’     |     मोदी के अडानी-अंबानी वाले बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- राहुल हर दिन अडानी पर बोल रहे हैं…     |     जंगली हाथियों के झुंड की बना रहे थे वीडियो तभी गजराज ने कर दिया हमला, न्यूज चैनल के कैमरामैन की मौत     |     जम्मू-कश्मीरः पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों की पहली तस्वीर आई सामने     |     अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी : राजनाथ सिंह     |     बेकाबू हुई ब्लैक स्कॉर्पियो ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत     |     ‘पैसे देकर वोट खरीद रही है BJP’, ममता बनर्जी बोली- इस बार मोदी जीते तो भविष्य में कोई चुनाव नहीं होगा     |     जेपी नड्डा और अमित मालवीय की बढ़ी मुश्किलें, बेंगलुरू पुलिस ने विवादित पोस्ट को लेकर जारी किया नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374