New Year
Breaking
बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा जल्द होगी Google Location की विदाई इसरो ने लॉन्च किया NavIC जानें खूबियां बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन

इस बार उत्तर भारत में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

Whats App

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने सोमवार को देश से विदाई ले ली है। 1975 के बाद मॉनसून की यह सातवीं बार सबसे ज्यादा देरी से हुई रवानगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बयान में कहा कि देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधि में उल्लेखनीय कमी के साथ दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून आज (25 अक्तूबर, 2021) को देश से चला गया। मानसून की विदाई के साथ ही अब देश के कई इलाकों में हल्की ठंड बढ़नी शुरू हो गई है।

वहीं बताया जा रहा है कि इस बार भारत के कुछ राज्यों में कड़ाके की ठड़ पड़ सकती है। जनवरी और फरवरी में देश के कुछ उत्तरी इलाकों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। मौसम की ऐसी स्थिति के लिए ला नीना (La Nina) को जिम्मेदार बताया जा रहा है। प्रशांत क्षेत्र में La Nina तेजी से उभर रहा है। आमतौर पर इसका अर्थ है कि उत्तरी गोलार्ध में तापमान का सामान्य से कम रहना। इस स्थिति ने क्षेत्रीय मौसम एजेंसियों को कड़ाके की सर्दी के बारे में चेतावनी जारी करने के लिए प्रेरित किया है।

उत्तर भारत के साथ ही उत्तरपूर्व एशिया में इस बार कड़ाके की ठड़ पड़ सकती है और इससे क्षेत्र में ऊर्जा संकट बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कई देश खासकर चीन ईंधन की ऊंची कीमतों और बिजली के संकट से जूझ रहे हैं। कोयला और गैस के दाम ऊंचाई पर हैं, ऐसे में कड़ाके की ठंड से इन चीजों की मांग और बढ़ेगी।

Whats App

डेटा प्रोवाइडर डीटीएन में मौसम गतिविधियों के उपाध्यक्ष रेनी वांडेवेगे ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि पूरे उत्तरपूर्व एशिया में इस बार सर्दी में तापमान सामान्य से कम रहेगा। मौसम विज्ञान के निदेशक टॉड क्रॉफर्ड के अनुसार, ला नीना की घटनाओं के अलावा अन्य कारक भी हैं जो उत्तरपूर्व एशिया के सर्दियों के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं।

बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम     |     अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी     |     एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स     |     WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम     |     कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा     |     जल्द होगी Google Location की विदाई इसरो ने लॉन्च किया NavIC जानें खूबियां     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374