Breaking
राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत

ममता बनर्जी ने भी माना, भाजपा का कोई विकल्प नहीं, कहा- इसीलिए केंद्र की सत्ता में है

Whats App

कोलकाता  तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को यह माना कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र पर शासन कर रही है क्योंकि फिलहाल कोई विकल्प नहीं है, यह सुझाव भी दिया कि अन्य राजनीतिक दलों को विकल्प बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा क्योंकि केवल बयान देने से कोई फायदा नहीं होगा।

मंगलवार को ममता बनर्जी ने पार्टियों का नाम लिए बगैर कहा, “तीन राजनीतिक दलों ने पश्चिम बंगाल में देवचा पचमी में कोयला खनन और ताजपुर में गहरे समुद्र बंदरगाह जैसी परियोजनाओं को कैसे रोका जाए, इस पर बैठकें की हैं। वे जानते हैं कि यदि ये परियोजनाएं सफल हो जाती हैं, तो वे अगले 20 वर्षों में सत्ता में नहीं आ पाएंगे। मैं कहूंगी कि उन्होंने जो किया है उसके लिए वे अगले 50 वर्षों में सत्ता में नहीं आ पाएंगे।” ममता बनर्जी ये बातें कोलकाता में पार्टी की सांगठनिक बैठक के दौरान कही। बैठक में उनके अलावा अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी मंच साझा किया।

भाजपा पर साधा निशाना

Whats App

ममता बनर्जी ने भाजपा का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा, “आप केंद्र में हैं क्योंकि इस समय कोई विकल्प नहीं है। जिस क्षण कोई वैकल्पिक शक्ति सामने आएगी, आप सत्ता में नहीं रहेंगे। वैकल्पिक सत्ता बनाने के लिए राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा। केवल बयान देने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।”

उन्होंने कहा कि अगर आप 2024 में भाजपा को जड़ से उखाड़ना चाहते हैं तो आपको हर घर में एक किला बनाना होगा। ऐसे किलों को उत्तर प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, असम, राजस्थान और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी बनाना होगा। आपको सक्रिय रहना होगा।

राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374