New Year

कच्चे तेल में नरमी के बीच सोने-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट

Whats App

सोने और चांदी के दामों में बीते दिनों से जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया और दोनों कीमती धातुओं के दाम बुरी तरह टूट गए। 55 हजार के स्तर को छूने के बाद सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं 73 हजारी होने के बाद चांदी का भाव भी गिरकर 70 हजार के नीचे आ गया। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है।  आज सोने की कीमत 0.37 फीसदी फिसलकर 52,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर कीमती धातुओं के दाम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते जहां एक ओर सोने का दाम टूटा है तो दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी में आज 0.09 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ ही यह कीमती धातु 69, 515 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि कीमतों पर नियंत्रण के लिये यूएई के तेल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में होने की खबरों के बीच तेल की कीमतों में 17 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड 113 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गया है।

इस धुरंधर को अचानक बनाया गया टीम का उपकप्तान     |     मोसाद ने क‍िया खुलासा, इजरायल में कत्‍लेआम मचाने की हो रही थी साजिश      |     द कपिल शर्मा शो में पहुंची सोनाली बेंद्रे ने जताई नाराजगी     |     हनुमान जी के ये मंदिर हैं आस्था के केन्द्र     |     सोनीपत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज     |     केंद्र बिजली बिल पर जीएसटी लगाने का कर रहा है विचार, यूपी असहमत     |     सिंधी महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे     |     नशीले पदार्थ की तस्करी में 80 वर्ष की महिला को 17 वर्ष का कारावास     |     6 मैच खेलकर ही खत्म हो गया इस खिलाड़ी का क्रिकेट करियर     |     SSC की परीक्षा में फेल होने के डर से 15 साल के लड़के ने की आत्महत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374