Local & National News in Hindi

मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे CM योगी, अखिलेश-शिवपाल भी रहे मौजूद

0 51

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे हैं। उन्होंने मुलायम से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
मुलाकात के दौरान दोनों नेता बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर सीएम योगी ने मुलायम को कुंभ की पुस्तिका भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव भी वहां मौजूद थे।
सीएम योगी मुलायम सिंह के नए घर विक्रमादित्य मार्ग स्थित पर आवास पहुंचे।
बता दें कि मुलायम को रविवार सुबह मुलायम सिंह यादव को कमजोरी महसूस हुई। उनका मुंह सूख रहा था, जिसके बाद उन्हें शाम में साढ़े 4 बजे के करीब लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लाया गया। जहां जांच के दौरान उनकी ब्लड शुगर हाई मिली। वहीं इलाज के बाद उन्हें देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.