जालंधर: गांव भगवानपुरा में 6 जून शाम 4 बजे से एक बोरवैल में गिरा 2 साल का फतेहवीर सिंह अभी भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। 120 फीट गहरे बोरवेल में 90 घंटों से फंसे बच्चे को निकलाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी, एन.डी.आर.एफ. और आर्मी की टीम जुटी हुई हैं।
बता दें कि इससे पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजयइंद्रा सिंगला ने घटनास्थल का दौरा करते हुए स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने परिजनों से हर संभव सहयोग देने का भी आश्वास दिया था।
