Local & National News in Hindi

सर्च ऑप्रेशन के दौरान शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

0 66

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों की घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर शोपियां के अवनीर गांव में मंगलवार तड़के संयुक्त तलाश अभियान चलाया।

बाहर निकलने के सभी रास्तों को बंद करने के बाद जब सुरक्षा बलों ने इलाके में घर-घर तलाश अभियान चलाया तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर स्वचालित हथियारों से गोलियां चलायीं। पुलिस ने भी जवाबी कारर्वाई की जिससे दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गये। अंतिम रिपोटर् मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अवनीर के आस पास एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रदर्शन को रोका जा सके। इस बीच किसी तरह की अफवाह पर रोक लगाने के लिए शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.