Local & National News in Hindi

शोएब अख्तर ने युवराज के संन्यास पर की टिप्पणी, बोले- आप दो बच्चे करलो अब

0 49

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप में हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संन्यास का ऐलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवी ने इसकी घोषणा की। जिसके बाद सभी क्रिकेट जगत ने उनके इस कदम को सराहा। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने युवी के संन्यास पर तंज कसते हुए कहा आप दो बच्चे करलो अब।

एक वीडियो में शोएब ने कहा, ‘वो वर्ल्ड कप 2011 के लिए जाने जाएंगे। जब 2004 में वो हमारे साथ खेलते थे तो हमें लगता था वो मैच विनर हैं और लगता था कि इन्हें जल्द से जल्द रोका जाए। मुझे पता है कि वो टीवी प्रोडक्ट हैं और वो उसमें काम भी करेंगे।’ युवराज सिंह के क्रिकेट को लेकर कई बातें करने के बाद उन्होंने युवराज सिंह को एक सुझाव भी दे दिया। उन्होंने युवराज सिंह को जल्दी से दो बच्चे करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘जल्द से दो बच्चे कर लो… तुम्हारे बच्चे नहीं है और पहले तुम बॉलर्स को खिलाते थे और अब बच्चों को खिलाना। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने अलविदा किया।

Shoaib Akhtar

@shoaib100mph

Yuvraj Singh Retires | Special Message as International Cricket Loses a Match Winnerhttps://youtu.be/_dSJgmfga0U 

492 people are talking about this
Leave A Reply

Your email address will not be published.