Local & National News in Hindi

प्रियंका संग रायबरेली जायेंगी सोनिया , जताएंगी मतदाताओं का आभार

0 47

New Delhi: 80 लोकसभा सीटों वाली राज्य उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट जीत पाई। वह सीट थी रायबरेली की। कांग्रेस की पारंपरिक सीट। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से फिर से सांसद चुनी गई। सोनिया अपने जीत पर मतदाताओं का आभार जताने 12 जून को रायबरेली जाएँगी। उनके साथ उनकी बेटी व कांग्रेस महासचिव प्रियंकागांधीवाड्रा भी होंगी। प्रियंका गांधी अपनी माँ से एक दिन पहले ही रायबरेली पहुंच जायेंगी। प्रियंका 11 जून को ही रायबरेली पहुंच जायेंगी। उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस की दो पारंपरिक सीटें हैं। एक अमेटी और दूसरा रायबरेली। अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़े थे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वह स्मृति इरानी से चुनाव हार गए थे। स्मृति ईरानी की 50 हज़ार से भी ज्यादा वोटों से जीत हुई है।

राहुल गांधी , गांधी परिवार के पहले इंसान हैं जिनकी अमेठी में हार हुई है। हालाकिं राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़े थे। दूसरा सीट था केरल का वायनाड। वायनाड से राहुल गांधी जीत दर्ज कर पाने में सफल रहे।

वाराणसी से जीत के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी जव वाराणसी पहुंचे तो , मीडिया में यह ख़बरें आने लगी कि राहुल गांधी वायनाड कब जायेंगे? उसके बाद राहुल , वायनाड में तीन दिन तक रहे। और अब सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली जा रहीं हैं।
पिछले आम चुनाव में कांग्रेस को जिस तरह हार का सामना करना पड़ा था , इस बार भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इस बार भी कांग्रेस को मात्र 52 सीटें मिली हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर 91 सीटें मिली हैं। इस बार भी कांग्रेस विपक्ष में बैठने के लिए जरुरी आंकड़े को नहीं छु सकी है। 14 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.