Local & National News in Hindi

योग दिवस पर सभी पुलिस लाइन में भी होगा योग कार्यक्रम

0 46

जयपुरः राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सभी पुलिस लाईन में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) हवासिंह घुमरिया ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस उपायुक्तों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये है।

इसके तहत योग दिवस पर पुलिस मुख्यालय, पुलिस लाईन, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान एवं बटालियन्स के कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में हाडी रानी महिला बटालियन नारेली एवं पुलिस प्रशिक्षण संस्थान किशनगढ सहभागिता करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.