Breaking
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, अब तक 8 नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन? यहां मिलेगी यात्रा की पूरी जानकारी…. गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, रिश्तेदारों से उधारी… ग्राहक को सुसाइड नोट भेज प्रॉपर्टी डीलर ने मौत को लगा... यहां जमीन पर गड़ा है परशुराम का फरसा, इसी को लेकर पहुंचे थे सीता के स्वयंबर में पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो हमारे पास नरेंद्र मोदी, मणिशंकर के बयान पर बोले तेजस्वी सूर्या BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ तेलंगाना में केस दर्ज, जानें क्या है आरोप ‘संतोषी ये अच्छा नहीं किया’… नर्स से प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिख लगा ली जहर की ड्रिप मल्लिकार्जुन खरगे को ECI की फटकार, कहा- चुनाव बाधित करने की कोशिश चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत? अरविंद केजरीवाल को भी संजय सिंह की तरह मेरिट से बाहर जमानत, PMLA केस चलता रहेगा

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे और गायक बालासुब्रमण्यम समेत इन हस्तियों को दिया जाएगा पद्म विभूषण

Whats App

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 2021 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे। जिन लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा, उनमें पंजाब से प्रकाश कौर, रजनी बेक्टर, करतार सिंह, लाजवंती व डा. रतन लाल मित्तल शामिल हैं। इनके अलावा झारखंड में डायन प्रथा के खिलाफ अभियान चलाने वाली छुटनी देवी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि सोमवार और मंगलवार यानी कल और आज पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है

साल 2021 के लिए इन्हें दिया जाएगा पद्म विभूषण

दो दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया जा रहा है। साल 2021 के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी, तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला), मौलाना वहीदुद्दीन खान, बीबी लाल और अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी शामिल हैं

Whats App

कल इन हस्तियों को किया गया था सम्मानित

कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 2020 के लिए विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया था। इस दौरान पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और हाकी प्लेयर रानी रामपाल को पद्म भूषण व फिल्म जगत से एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वहीं, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (रिटायर्ड) को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, अब तक 8 नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी     |     कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन? यहां मिलेगी यात्रा की पूरी जानकारी….     |     गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, रिश्तेदारों से उधारी… ग्राहक को सुसाइड नोट भेज प्रॉपर्टी डीलर ने मौत को लगाया गले     |     यहां जमीन पर गड़ा है परशुराम का फरसा, इसी को लेकर पहुंचे थे सीता के स्वयंबर में     |     पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो हमारे पास नरेंद्र मोदी, मणिशंकर के बयान पर बोले तेजस्वी सूर्या     |     BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ तेलंगाना में केस दर्ज, जानें क्या है आरोप     |     ‘संतोषी ये अच्छा नहीं किया’… नर्स से प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिख लगा ली जहर की ड्रिप     |     मल्लिकार्जुन खरगे को ECI की फटकार, कहा- चुनाव बाधित करने की कोशिश     |     चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत?     |     अरविंद केजरीवाल को भी संजय सिंह की तरह मेरिट से बाहर जमानत, PMLA केस चलता रहेगा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374