Local & National News in Hindi

हल्की बारिश ने मौसम किया खुशनुमा, तेज हवाओं से मिली राहत

0 42

नई दिल्लीः आसमान में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह मौसम बेहद खुशनुमा हो गया, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आज सुबह तेज हवाएं चलने की वजह से गर्मी कम हो गई।मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज, धूल भरी आंधी चलने और बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !