Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

सुरक्षा मापदंड पर सीबीएसई स्कूलों की स्थिति काफी खराब

Whats App

भोपाल। सुरक्षा के लिहाज से राजधानी के सीबीएसई स्कूलों की स्थिति काफी खराब है। यह खुलासा हुआ है जिला शिक्षाधिकारी द्वारा कराए गए आनलाइन सर्वे में। हाल ही में जिला शिक्षाधिकारी द्वारा गूगल फार्म भरवाकर सुरक्षा के मापदंडों पर सर्वे कराया है। सर्वे में कुछ सीबीएसई स्कूलों की स्थिति काफी खराब पाई गई। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कुछ सीबीएसई स्कूल बिल्कुल खराब स्थिति में है। इसमें सुरक्षा मापदंडों पर 60 प्रश्न पूछे गए थे। अब सर्वे में भाग नहीं लेने वाले स्कूलों पर कार्यवाही की तैयारी भी की जाएगी।बता दें कि राजधानी में करीब 150 से ज्यादा सीबीएसई स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें से 60 स्कूलों ने भाग नहीं लिया है। इन स्कूलों में सुरक्षा को मापदंडों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने सर्वे कराया। सर्वे में मुख्य रूप से बच्चों व स्कूल प्रबंधन को सायबर अपराध से जुड़ी जानकारी को लेकर सवाल-जवाब किया गया। पहले चरण के दस्तावेज आधारित सर्वे में टॉप तीन स्कूलों में विंध्याचल अकादमी, सेंट बेंडिक्ट व कार्मल स्कूल भेल रहे, जबकि तीन सबसे पीछे वाले स्कूलों में भोपाल गल्र्स स्कूल, लिटिल फ्लावर व मानसरोवर पब्लिक स्कूल है। अब इनका टीम की ओर से निरीक्षण भी होगा, ताकि यह जांचा जा सके कि दस्तावेज में बताई गई बात सही है या नहीं। इसके अलावा कुछ बड़े स्कूल सेंट जोसेफ कोएड, सेंट जेवियर सहित अन्य स्कूल इस सर्वे से बाहर रहे हैं। आनलाइन सर्वे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना की टीम स्कूलों का निरीक्षण करेगी। इसमें देखा जाएगा कि जानकारी सही या नहीं। वहीं, सर्वे में करीब 150 सीबीएसई स्कूलों में से 60 स्कूलों ने भाग नहीं लिया है। सर्वे में शामिल नहीं होने वाले स्कूलों का भी निरीक्षण किया जाएगा। इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।गूगल फार्म में पूछा गया कि क्या स्कूल ने फायर विभाग से एनओसी ली है, क्या स्कूल ट्रेनिंग के लिए आपदा प्रबंधन अथारिटी के साथ संपर्क में है, क्या स्कूलों ने अपने सभी कर्मचारियों से शपथ पत्र लिया है कि जेजे एक्ट के तहत किसी भी तरह के अपराध में लिप्त तो नहीं है, क्या स्कूलों में आपदा की शुरूआती स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित ग्रुप है, भारतीय खेल प्राधिकरण की गाइडलाइन का स्कूल पालन कर रहे है, स्कूल का सेफ्टी सर्टिफिकेट समय-समय नवीनीकरण किया जाता है, भूकंप से बचने की माकड्रिल स्कूल में की जाती है जैसे बिंदुओं का शामिल किया गया।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374