Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

मध्य प्रदेश में पूर्व डीजीपी एचएम जोशी के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले रसूखदार राघवेंद्र सिंह तोमर की भाजपा से ज्यादा करीबी रिश्ते

Whats App

भोपाल   मध्य प्रदेश में रसूखदारों के हौंसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि एक रिटायर्ड डीजीपी एचएम जोशी के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए गए। यह अपराध करने वाले रसूखदार राघवेंद्र सिंह तोमर हैं। ये राघवेंद्र सिंह कौन हैं, हम आपको बताने जा रहे हैं। उनके भाजपा के तमाम नेताओं से उनकी नजदीकी है तो कांग्रेस के नेताओं से भी उनके संपर्क हैं और क्रिकेट क्लब की वजह से कई मशहूर क्रिकेटरों से उनका नजदीकी रिश्ता भी है। राघवेंद्र सिंह तोमर के पिता पीएस तोमर रिटायर्ड आईपीएस रहे हैं और आईजी से रिटायर हुए थे। उनके पिता के आईपीएस होने के कारण वे मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के आसपास रहे तो सरकारी ठेकेदार के रूप में काम शुरू किया। फैथ बिल्डर्स एंड डेवलपर्स बनाकर कंस्ट्रक्शन में उतरे और भोपाल-इंदौर में संपत्ति खड़ी की। कुछ साल पहले उनके यहां आईटी के छापे पड़े तो कई संपत्ति सामने आई। इस छापे के दौरान शिवराज सरकार के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया से उनके नजदीकी रिश्तों का खुलासा भी हुआ था। भदौरिया ने कोरोना महामारी में क्वारेंटाइन होने के लिए तोमर के ठिकाने को ही चुना था।

रिटायर्ड डीजीपी की जमीन पर क्रिकेट क्लब बनाया

रातीबड़ थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डीजीपी एचएम जोशी की जमीन पर राघवेंद्र सिंह तोमर ने फैथ क्रिकेट क्लब बनाया। इसका उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रहे जहीर खान ने किया था। यही नहीं इस क्लब में भारतीय क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भी आ चुके हैं। इनके अलावा क्रिकेट के जाने-माने खिलाड़ी भी समय-समय पर आ चुके हैं।

Whats App

तोमर की नेताओं से ऐसी नजदीकी

रिटायर्ड डीजीपी से धोखाधड़ी के आरोपी राघवेंद्र सिंह के रसूख का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि उनके भाजपा में छोटे से कार्यकर्ता से लेकर सीएम-बीजेपी अध्यक्ष से भी नजदीकी संबंध हैं। उनके यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल से लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई मंत्री और विधायक आते-जाते रहे हैं तो भोपाल के कई गणमान्य लोग भी वहां पहुंचते रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा हो या पीसीसी महासचिव साजिद अली और अन्य नेता भी अक्सर तोमर के यहां होने वाले कार्यक्रमों में दिखाई दे जाते हैं। उनके फेसबुक पर पोस्ट तस्वीरों में उनके समर्थकों के अभिवादन में खुली तलवार लहराने के कई दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374