Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

गाजा पट्टी में खेत में जुताई करते समय किसान को मिली 4500 साल पुरानी युद्ध व प्रेम की देवी अनत की मूर्ति

Whats App

गाजापट्टी । चूने के पत्थर से निर्मित इस मूर्ति के मिलने से पता चलता है कि गाजा पट्टी जो प्राचीन सभ्यताओं के लिए व्यापार का अहम मार्ग था, वह मूल रूप से एक कनानी बस्ती थी।
प्राचीन देवी की यह मूर्ति पत्थर से बनी है। मूर्ति के चेहरे पर 22 सेमी ऊंची एक नक्काशी है, जो सर्प मुकुट का रूप लिए हुए है। इससे जाहिर होता है कि यह देवी का चेहरा है। सोशल मीडिया पर गाजा पट्टी के कुछ लोग इस देवी को हाल के वर्षों में इजरायल और आतंकवादी समूह हमास के बीच बढ़े विनाशकारी संघर्ष से जोड़कर देख रहे हैं।
इस मूर्ति की खोज गाजा पट्टी के दक्षिण में ख़ान यूनुस में रहने वाले एक किसान निदाल अबु ईद ने की। निदाल ने बताया यह मूर्ति हमें संयोग से मिली। खेत में एक जगह काफी कीचड़ जमा थी। उसे धोने के लिए हमने पानी डाला और तभी हमें यह मूर्ति मिली। इसे देखकर पहले तो लगा था कि यह कोई कीमती चीज़ होगी, लेकिन इसकी इतनी ज्यादा पुरातात्विक अहमियत होगी, इस बात का हमें अंदाजा नहीं था। अबु ईद कहते हैं कि हमें गर्व है कि हम फिलिस्तीन की उस ज़मीन पर रह रहे हैं, जो कनानी युग से जुड़ी है।
कनानी देवी अनत की इस मूर्ति को अब गाजा की ऐतिहासिक इमारत क़सर अल बाशा के संग्रहालय में रख दिया गया है। हमास सरकार में पर्यटन मंत्री जमाल अबु रिदा ने इस मूर्ति को मीडिया के सामने पेश करते हुए कहा कि यह खोज साबित करती है कि फिलिस्तीनियों की अपनी अलग सभ्यता और प्राचीन इतिहास है, जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता। कनानी सभ्यता से ही फिलिस्तीनी लोग हैं। भले ही हमास के मंत्री प्राचीन देवी अनत की मूर्ति को लेकर अब इतिहास की बात कर रहे हों, लेकिन इस इस्लामी चरमपंथी संगठन पर पहले एक कनानी शहर तेल अल सकन को तबाह करने का इल्जाम लग चुका है। हमास ने गाजा शहर के दक्षिण में मौजूद बड़ी आबादी वाले शहर में मिलिट्री बेस के लिए रास्ता बनाने के वास्ते इस शहर को नष्ट कर दिया था।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374