Local & National News in Hindi

बीजापुर में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के नेता की अपहरण के बाद की हत्या

0 45

बीजापुर: जिले में नक्सली हमले में समाजवादी पार्टी के नेता की हत्या का मामला सामने आया है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र में मरिमल्ला गांव का है जहां बुधवार देर शाम सपा नेता संतोष पुनेम का अपहरण किया और बुधवार सुबह हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सपा नेता संतोष पुनेम बुधवार देर शाम गांव लोदेड़ में सड़क निर्माण का कार्य देखने पहुंचे थे। इसी दौरान माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया। पहले उनका अपहरण कर लिया इसके अगले दिन यानी आज सुबह धारदार हथियार से हमलाकर सपा नेता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव में सपा नेता संतोष पुनेम चुनाव भी लड़ा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !