Breaking
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल.. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने - चांदी के जेवर स... भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील.. चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती...

रोहतास। मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर को सरफिरे ने मारी गोली।

Whats App

रिपोर्टर पी.के.मिश्रा।

रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी पैक्स गोदाम के पास रविवार की सुबह मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया।घायल को ग्रामीणों द्वारा सासाराम ले पंहुचाया गया।जिसे सासाराम प्राथमिक उपचार के बाद बनारस रेफर कर दिया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष विंदा कुमार ने थाना में मिले आवेदन के अनुसार बताया कि बभनी निवासी उमेश सिंह से मजदूरी का पांच सौ रुपया मुकेश प्रजापति मांगने गया था। उमेश नें पैसा देने से साफ इनकार कर दिया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झडप हो गया। इसी बीच दोनों के परिवार घटनास्थल पर जुट गए। मुकेश प्रजापति का भाई भोला प्रजापति झगड़ा बचाने गया।तो उमेश सिंह के भाई दिनेश सिंह ने भोला के ऊपर गोली चला दी। गोली भोला के पेट में लग गई। मारपीट में भोला के पुत्र दीपक प्रजापति को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल भोला प्रजापति को सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया। वही उनके घायल पुत्र दीपक को स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। घायल भोला प्रजापति के भाई मुकेश प्रजापति ने उमेश सिंह, दिनेश सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |     कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल     |     विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने – चांदी के जेवर सहित नगद रुपए…     |     भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..     |     चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती है भारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374