Breaking
CBI ने अपने ही दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार, MP के नर्सिंग होम कॉलेजों से ले रहे थे रिश्वत साढ़े तीन करोड़ की चरस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में महिला भी शामिल भाजपा विधायक के पोते ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट मध्यप्रदेश में आज राजकीय शोक, नहीं होंगे मनोरंजक कार्यक्रम सड़क हादसे के बाद गांव में एक साथ जली 19 चिताएं, बुजुर्ग ने परिवार के 10 सदस्यों को दी मुखाग्नि पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से फैली सनसनी पूर्वांचल की 27 सीटों पर लड़ाई, सियासी ‘कद’ से जातीय ‘सरहद’ तोड़ने का होगा इम्तिहान? कहीं बारिश तो कहीं लू… इन राज्यों में रेड अलर्ट; मौसम पर नया अपडेट "कांग्रेस के नेता बिहारियों का अपमान करते हैं और RJD के नेता उनके लिए वोट मांग रहे", महाराजगंज में ब... झूठ बोलकर सत्ता में आये PM मोदी जनता से कर रहे हैं विश्वासघात : खडगे

मुरैना में बकरी को पानी पिलाने गए एक 11 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में दबोच लिया

Whats App

मुरैना ।   महुआ थाना क्षेत्र के चंबल उसेद घाट से नीचे चुरेलिया घाट पर बकरी को पानी पिलाने गए एक 11 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में दबोच लिया और पानी में खींच ले गया। मगरमच्छ बच्चे को लगभग डेढ़ घंटे तक मुंह में दबाए पानी में घूमता रहा। ग्रामीणों ने देखा तो उसमें पत्थर मारे, तब कहीं जाकर बच्चे को छोड़ा। लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक उसेद गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र छोटे सिंह उम्र 11 साल रोज की तरह अपनी बकरियों को चंबल नदी में पानी पिलाने के लिए गया था। जब वह चुरेलिया घाट पर बकरी को पानी पिला रहा था, उसी समय एक मगर ने उस पर हमला कर दिया। मगर ने बच्चे को अपने जबड़े में दबा लिया। इसी बीच वहां अन्य लोगों ने मगर के हमले को देख लिया। जिस पर ग्रामीणों को सूचना दी इतने में ही सैकड़ों ग्रामीण यहां इकट्ठा हो गए और इस मगरमच्छ को पत्थर मारने लगे। लेकिन मगरमच्छ बच्चे के शव को मुंह में दबाए लगभग डेढ़ घंटे तक नदी में विचरण करता रहा। लेकिन जब चारों तरफ से पत्थरों की बारिश ग्रामीणों ने की, तो इस बच्चे को शव को छोड़कर चला गया। ग्रामीणों ने ही शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी बच्चे की जांघ और पैर के पंजे में मगर के दांतो के निशान हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया और पोरसा पीएम हाउस भिजवाया। घटना के बाद उसैद गांव का माहौल गमगीन हो गया। साथ ही लोग चंबल के किनारे पशु चराने में भी डरने लगे हैं।

CBI ने अपने ही दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार, MP के नर्सिंग होम कॉलेजों से ले रहे थे रिश्वत     |     साढ़े तीन करोड़ की चरस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में महिला भी शामिल     |     भाजपा विधायक के पोते ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट     |     मध्यप्रदेश में आज राजकीय शोक, नहीं होंगे मनोरंजक कार्यक्रम     |     सड़क हादसे के बाद गांव में एक साथ जली 19 चिताएं, बुजुर्ग ने परिवार के 10 सदस्यों को दी मुखाग्नि     |     पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से फैली सनसनी     |     पूर्वांचल की 27 सीटों पर लड़ाई, सियासी ‘कद’ से जातीय ‘सरहद’ तोड़ने का होगा इम्तिहान?     |     कहीं बारिश तो कहीं लू… इन राज्यों में रेड अलर्ट; मौसम पर नया अपडेट     |     “कांग्रेस के नेता बिहारियों का अपमान करते हैं और RJD के नेता उनके लिए वोट मांग रहे”, महाराजगंज में बोले PM मोदी     |     झूठ बोलकर सत्ता में आये PM मोदी जनता से कर रहे हैं विश्वासघात : खडगे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374