Local & National News in Hindi

मार्टिन ने आउट होकर हासिल किया ये अजीबो गरीब रिकॉर्ड

0 62

बर्मिंघम के एजबैस्टन में खेले गए विश्व कप 2019 के दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने उनके सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे न्यूजीलैंड ने तीन गेंद बाकी रहते अपने कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 106 रन) के दम पर हासिल कर लिया। ये दक्षिण अफ्रीका की इस टूर्नामेंट में चौथी हार थी। मैच में न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और इसमें ओपनर मार्टिन गुप्टिल का नाम भी शामिल था।

न्यूजीलैंड की टीम 12 रन के अंदर 1 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद सभी की निगाहें उनके स्टार ओपनर मार्टिन गुप्टिल पर टिकी थीं। वो 35 रन बना चुके थे लेकिन फेलुकवायो द्वारा किए जा रहे 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर मार्टिन गुप्टिल अजीबोगरीब ढंग में आउट हो गए।

ICC

@ICC

How bizarre was Martin Guptill’s dismissal today? Watch that and all the other wickets New Zealand lost

45 people are talking about this
गुप्टिल ने इस गेंद पर शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान वो ऐसा घूमे कि उनका पैर ही विकेट से जा टकराया और वो हिट-विकेट आउट हो गए। इसके साथ ही मार्टिन गुप्टिल दुनिया के 10वें ऐसे क्रिकेटर बन गए जो क्रिकेट विश्व कप में हिट-विकेट आउट हुआ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !