Local & National News in Hindi

पाकिस्तान में हुआ जबरदस्त ट्रेन हादसा, 3 लाेगाें की मौत, कई घायल

0 51

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में जिन्ना एक्सप्रेस के चालक और उसके दो सहायकों की मौत हो गई, जबकि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के कारण रेल यातायात कुछ घंटों के लिअ बाधित रहा जिसकी वजह से हैदराबाद और कोटरी रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी देर तक फंसे रहे।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से आ रही ट्रेन लाहौर जा रही थी जो पीछे से खड़ी मालगाड़ी में जा घुसी। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण कोयला लेकर यूसुफवाला जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन की आवाजाही बहाल करने के वास्ते मलबा साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को काम पर लगाया गया और कई दल बचाव कार्य में लगे हुए थे। अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी को क्षतिग्रस्त डिब्बों से अलग कर एक रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। केंद्रीय रेल मंत्री शेख रशीद ने मामले की जांच 24 घंटे के भीतर पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने दुर्घटना के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.