Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

लगभग 48 साल बाद होगा भारत टॉकिज आर.ओ.बी. का विशेष मरम्मत कार्य

Whats App

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज भोपाल शहर में भारत टॉकीज रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भोपाल शहर में बस स्टेशन एवं पुराने शहर को रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक-एक से जोड़ने वाले भारत टॉकीज रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण वर्ष 1974 में किया गया था। अब ब्रिज के विशेष मरम्मत कार्य से पुल लगभग 25 साल के लिये पुन: तैयार हो जायेगा। ब्रिज के मरम्मत कार्य पर लगभग ढ़ाई से तीन करोड़ का व्यय होगा।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि ब्रिज के मरम्मत कार्य से थोड़े समय ट्रेफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया जायेगा। जिला प्रशासन और ट्रेफिक पुलिस की प्लानिंग के अनुसार ट्रेफिक डायवर्ट करने सुव्यवस्थित प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम रहे। उन्होंने बताया कि अशोका गार्डन की 80 फीट रोड और सुभाष नगर आरओबी से ट्रेफिक व्यवस्था दुरूस्त हुई है। बरखेड़ी के नज़दीक अंडरपास का अतिक्रमण हटने से भी आवागमन सुविधाजनक होगा।

ब्रिज के नीचे बने गोडाउन खाली कराने के निर्देश

Whats App

मंत्री श्री सारंग ने भारत टॉकीज आरओबी के नीचे बने गो-डाउन को खाली कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 2 दिन के अंदर अतिक्रमण किये गये एरिये को मुक्त करवाया जाये।

ज्ञात हो कि पुल अधिक पुराना होने के कारण पुल के बियरिंग एवं पेडस्टल क्षतिग्रस्त हो गये हैं तथा राइडिंग की स्थिति भी खराब है। स्थिति को देखते हुए पुल के सभी बियरिंग एवं पेडस्टल का कार्य किया जायेगा। साथ ही राइडिंग सरफेस को ठीक करने के लिये वर्तमान सरफेस को डिस्मेंटल कर नया सरफेस मास्टीक एसफाल्ट से किया जायेगा। एस्पान्सन ज्वाइंट का रख-रखाव भी किया जायेगा। इसके अतिरिक्त फुटपाथ पर लगे पेविंग ब्लाक हटाकर नया सरफेस बनाया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के लिये कार्यादेश जारी किया गया है। कार्य को पूर्ण करने के लिये 8 माह का समय निर्धारित किया गया है।

वैक्सीनेशन केम्प में बच्चों को किया प्रोत्साहित

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने शंकराचार्य नगर स्थित जी.बी. कॉन्वेंट हा.से. स्कूल में चल रहे वैक्सीनेशन केम्प में पहुँचे और बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल में 12 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। मंत्री श्री सारंग ने बच्चों से कहा कि वे अपने साथियों को भी वैक्सीनेशन के लिये मोटिवेट करें।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374