Local & National News in Hindi

PM मोदी और मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, धमकाने वाला बोला- मजबूर हूं

0 52

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी मनोज तिवारी के व्यक्तिगत नंबर पर एसएमएस के जरिए दी गई है। एसएमएस भेजने वाले ने लिखा है कि वह नेता की हत्या करने के लिए विवश है।

तिवारी ने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति ने जरुरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस खतरे के संबंध में जानकारी दे दी है। हिन्दी में भेजे गए इस एसएमएस में भेजने वाले ने इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे बेहद मजबूरी में तिवारी की हत्या का फैसला लेना पड़ा है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने कहा कि जल्दी ही इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि तिवारी के निजी फोन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर यह एसएमएस आया। उन्होंने यह एसएमएस शनिवार की शाम में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.