Breaking
डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्त... पुलिस की तरह अब डीएफओ से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर चमकेगी बहुरंगी बत्ती सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या

बिहार में पुल से नीचे गिरी कार, 5 युवकों की मौत  

Whats App

बिहार के औरंगाबाद में बारात में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पास बेकाबू होकर पुल के नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। औरंगाबाद में बारात में शामिल होकर झारखंड वापस लौट रहे थे।

बारात भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आई थी। हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे। मृतकों में सभी 18 से 19 साल के युवक थे। मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। दो युवक जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा     |     शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्तार     |     पुलिस की तरह अब डीएफओ से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर चमकेगी बहुरंगी बत्ती     |     सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद     |     कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग     |     MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374