Local & National News in Hindi

प्रदीप्त कुमार नायक बने ओडिशा भाजपा विधायक दल के नेता

0 57

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के विधायक प्रदीप्त कुमार नायक को ओडिशा विधान सभा में पार्टी विधायक दल का नया नेता मनोनीत किया है। पार्टी के महासचिव अरूण सिंह ने सोमवार को बताया कि शाह ने पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श के बाद नायक को विधायक दल का नेता बनाने का निर्णय लिया।

इससे पहले पार्टी विधायकों की रविवार को भुवनेश्वर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए शाह को अधिकृत कर दिया गया था। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.