Local & National News in Hindi

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत- UNSC की गैर-स्थायी सीट के लिए समर्थन में आए 55 सदस्य देश

0 47

नई दिल्लीः एशिया-प्रशांत समूह UN ने सर्वसम्मति से 2 साल के कार्यकाल (2021-2022) के लिए सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। भारत के समर्थन में 55 सदस्य देश सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने भारत के समर्थन में आए 55 सदस्य देशों का धन्यवाद भी किया। भारत की यह एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सबसे शक्तिशाली और संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का संरक्षण इसकी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है, इसमें वीटो की शक्ति वाले पांच स्थायी देशों सहित 15 सदस्य होते हैं।

पांच स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं। 10 गैर-स्थायी सदस्य प्रत्येक दो साल के लिए चुने जाते हैं। इसकी शक्तियों में शांति नियंत्रण संचालन की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों की स्थापना, और यूएनएससी संकल्पों के माध्यम से सैन्य कार्रवाई के प्राधिकरण शामिल हैं। यह एक संयुक्त राष्ट्र निकाय है जिसके पास सदस्य राज्यों के बाध्यकारी प्रस्ताव जारी करने का अधिकार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !