Local & National News in Hindi

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर लोकसभा में भाजपा और तृणमूल सदस्यों के बीच हुई नोकझोंक

0 49

नई दिल्लीः लोकसभा में सत्तापक्ष और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच बुधवार को उस वक्त तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब भाजपा सदस्य लॉकेट चटर्जी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होने का आरोप लगाया। सदन में शून्यकाल के दौरान लॉकेट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटबैंक की खातिर भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में अपराध करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। केंद्र को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए।

उनके इस कथन पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और भाजपा सदस्य पर असत्य बोलने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ओर से तीखी नोकझोंक हुई। मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से भाजपा के कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !