New Year
Breaking
इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा

रोहित शर्मा-केएल राहुल की जोड़ी का धमाका, 5वीं बार शतकीय साझेदारी कर रचा इतिहास

Whats App

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने लगातार दो जीत के साथ 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। इस जीत में कप्तान और उप कप्तान की ओपनिंग जोड़ी का बड़ा योगदान रहा। कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान केएल राहुल ने दूसरे मुकाबले में दमदार अर्धशतक जमाया। पहले मैच में भी दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची टी20 में रोहित- राहुल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तानी जोड़ी की बादशाहत खत्म की।

टास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने शानदार ओपनिंग के दम पर महज 3 विकेट गंवाकर 17.2 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया। राहुल ने 65 जबकि रोहित ने 55 रन की पारी खेली।

रोहित और राहुल का रिकार्ड

Whats App

अब टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में रोहित और राहुल की जोड़ी नंबर एक पर आ गई है। रोहित ने इससे पहले शिखर के साथ 4 बार ऐसा किया था जो भारतीय रिकार्ड था। वहीं भारत के लिए शतकीय साझेदारी करने में तीसरे नंबर पर भी रोहित का ही नाम है। उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ 3 बार टी20 में ऐसा कमाल किया है। चार लगातार टी20 मुकाबले में 50 या उससे ज्यादा की साझेदारी करने वाली यह पहली भारतीय ओपनिंग जोड़ी है। इसके अलावा यह 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली भी यह भारत की पहली ओपनिंग जोड़ी है।

टी20 में जोड़ी की शतकीय साझेदारी 

अब रोहित और राहुल की जोड़ी संयुक्त रूप से टी20 में शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। बाबर और रिजवान के नाम 5 बार ऐसा करने का रिकार्ड था जिसकी भारतीय जोड़ी ने बराबरी कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 की साझेदारी करते हुए इस भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के 5 शतकीय साझेदारी के रिकार्ड की बराबर कर ली। रोहित और राहुल ने टी20 विश्व कप के दौरान शतकीय साझेदारी कर 4 बार ऐसा करने के भारतीय ओपनरों के रिकार्ड की बराबरी की थी। रोहित ने शिखर धवन के साथ मिलकर चार बार शतकीय साझेदारी निभाई थी। यह किसी जोड़ी द्वारा निभाई गई दूसरी सबसे ज्यादा बार की शतकीय साझेदारी है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन ने चार बार ऐसा किया है।

इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार     |     दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध     |     गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं     |     बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम     |     अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी     |     एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स     |     WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम     |     कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374