Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

कांग्रेस ने 3 प्रत्याशी बदले, 54 वार्डों के लिए 320 मैदान में, आज मनाने का आखिरी मौका

Whats App

उज्जैन: कलेक्टोरेट में शपथ पत्र अस्त-व्यस्त थे, जिन्हें कर्मचारियों ने व्यवस्थित किया।नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए जुटी भाजपा और कांग्रेसनगर निगम पार्षद के 54 पदों के लिए 320 प्रत्याशी मैदान में है। इस आंकड़े ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा रखी है। बुधवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इससे पहले कांग्रेस ने आखिरी समय में तीन प्रत्याशी बदल दिए। मंगलवार देर रात तक दोनों ही दल नाराज कार्यकर्ताओं को नाम वापस लेने के लिए मनाते रहे हैं। इनका प्रयास कितना सफल होगा, यह बुधवार शाम तक स्पष्ट हो जाएगा।मंगलवार को वार्ड 35 से नरेंद्र नानूराम और वार्ड 43 से मनीला बागोरिया ने नाम वापस लिया। इन दोनों ने कांग्रेस से नामांकन जमा किए थे। इनके कदम पीछे हटाने के बाद शाम तक 54 वार्डों के लिए 320 प्रत्याशी मैदान में थे।कांग्रेस और भाजपा के 108 प्रत्याशी को छोड़ दें तो 212 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ऐसे हैं, जो दोनों दलों के लिए चुनौती बनेंगे। इनमें से भी ज्यादा चुनौती दोनों ही दलों को अपने ही नाराज कार्यकर्ताओं से है। जिन्होंने टिकट वितरण से नाखुश होकर नामांकन दाखिल कर रखें। इनके नामांकन दाखिल करने के बाद से ही इन्हें मनाने व नाम वापस करवाने की जद्दोजहद जारी है।बड़ी राहत : 4 वार्डों में आमने-सामने मुकाबला54 में से वार्ड क्रमांक 16, 18, 21 व 26 यह चार ऐसे में वार्ड है, जहां भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी आमने-सामने की टक्कर है। यानी इन वार्डों में कोई तीसरा प्रत्याशी नहीं है।बड़ी मुसीबत : 5 वार्डों में 64 प्रत्याशी ने फाॅर्म भरा54 में पांच वार्ड 12, 23, 35, 40, 53 ऐसे हैं, जिन्होंने राजनीतिक दलों को मुसीबत में डाल रखा है, क्योंकि इनमें 64 प्रत्याशी है। बगावत करने वाले कार्यकर्ता व अन्य दल व निर्दलीय शामिल हैं।प्रयास- वरिष्ठ डैमेज कंट्रोल करने में जुटेशहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए डैमेज कंट्रोल कमेटी बनाई है। इसमें वरिष्ठ नेता शामिल हैं। मंगलवार को दिनभर और देर रात तक नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जाता रहा। उम्मीद है बुधवार को नाराज कार्यकर्ता नाम वापस ले लेंगे और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने लगेंगे।दावा- नाराज कार्यकर्ता नाम वापसी के लिए तैयारइधर, भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं से मंत्री, सांसद व विधायक और वरिष्ठ चर्चा करते रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि देर शाम तक अधिकतर कार्यकर्ताओं ने नाम वापस लेने की सहमति भी जता दी थी। जबकि 3-4 वार्डों में समझाइश में मुश्किल आ रही थी, उम्मीद है कि बुधवार तक यह भी मान जाएंगे।कांग्रेस ने सभी 54 बी फार्म जमा किएनाम वापसी के एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस ने नगर निगम पार्षद पद के अपने 54 में से 3 प्रत्याशियों में परिवर्तन किया है। साथ ही सभी 54 प्रत्याशियों के बी फार्म (फार्म नंबर 8-9) जमा करवा दिए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष भदौरिया ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन वार्ड 20 के घोषित प्रत्याशी महेश जयनारायण शर्मा फार्म जमा नहीं कर पाए थे।लिहाजा उनके स्थान पर राजेश पिता दिनेश बाथली को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 33 के प्रत्याशी फूलचंद बालमुकुंद जरिया का नामांकन फार्म निरस्त हो गया था। उनके स्थान पर बंटी पिता धीरज गोंड को प्रत्याशी बनाया है।वार्ड 37 में दीनदयाल नारायण प्रसाद की जगह लालचंद भारती को कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। बाकी सभी 49 वार्डों के प्रत्याशी पूर्व में घोषित ही है। पार्टी से सभी 54 प्रत्याशियों के बी फार्म उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवा दिए गए हैं।सीएम आज जन आशीर्वाद रैली में होंगे शामिलमुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार को शहर में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। भाजपा में नगर निगम चुनाव समिति के संचालक अनिल जैन कालूखेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी रहेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करेंगे।इसके बाद महाकाल चौराहा से शुरू होने वाली जन आशीर्वाद रैली में शामिल होंगे। रैली महाकाल से शुरू होकर पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा चौराहा, टावर होते हुए शहीद पार्क पर आमसभा के रूप में परिवर्तित होगी। इसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374