Local & National News in Hindi

मां की मौत से तनाव में 2 भाइयों ने की आत्महत्या, पंखे से लटके मिले शव

0 53

नई दिल्लीः दो भाइयों ने सोमवार को पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी में घर पर पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान कुणाल अग्रवाल (27) और गौरव अग्रवाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, ‘घटना की सूचना दोपहर करीब 12.30 बजे दी गई। दोनों भाई पंखे से लटके पाए गए।’

पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई अपने पिता के साथ काम करते थे, जो एक रेलवे ठेकेदार हैं। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि 23 मार्च को कैंसर के कारण अपनी मां के निधन के बाद से दोनों कभी अवसाद में थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को इस घटना में किसी साजिश का संदेह नहीं है।  आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.