Local & National News in Hindi

जेल में बैठे राम रहीम का बदला मन, अब नहीं आना चाहता बाहर

0 43

चंडीगढ़: बलात्कार और हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने अपनी पैरोल की अर्जी वापस ले ली है। सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम ने बिना किसी शर्त के यह अर्जी वापस ले ली है। खबर है कि राम रहीम के वकील सोमवार को जेल पहुंचे थे। उन्होंने ही जेल अधीक्षक को लिखकर यह अर्जी वापस ले ली है। बता दें, रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने खेती करने के लिए 42 दिन की पैरोल की अर्जी लगाई थी। सजायाफ्ता कैदियों को अच्छे आचरण के आधार पर जेल प्रशासन द्वारा पैरोल दी जाती है।

बाबा राम रहीम ने खेती करने के नाम पर पैरोल की मांग की थी। राम रहीम बलात्कार के 2 मामलों और पत्रकार की हत्या के आरोप में दोषी करार दिया गया है। इस समय राम रहीम रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.