Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

कोलकाता ले जा रहे 16 ऊंटों संग तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Whats App

वाराणसी । केवल गो-वंश ही नहीं ऊंटों की तस्करी भी हो रही है। नई दिल्ली की समाजसेविका की सक्रियता से रामनगर पुलिस ने एनएच से 16 ऊंटों के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। ऊंटों के पैर बांधकर ट्रक में रखा गया था और वध के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा था। तस्करों की पूछताछ में पता चला कि इनका मुख्य सगरना बागपत का है, जो राजस्थान से ऊंट मंगाता है। यूपी के साथ अलग-अलग प्रदेशों में तस्करी करता है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक दिल्ली के एनजीओ गौ-ज्ञान फाउंडेशन की आर. लता देवी सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया, हौज खास, दक्षिण की रहने वाली हैं। सोमवार को एनएच-2 पर वह प्रयागराज से वाराणसी आ रही थीं। सामने के एक ट्रक में तीरपाल से कुछ जानवरों की आवाज सुनीं तो लगा कि पशु तस्कर हैं। अपने वाहन से पीछाकर उन्होंने रुकने का इशारा किया। इस पर उनके वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की गई। तब उन्होंने 112 पर फोन मिलाया। इसके बाद पीछा शुरू किया। इधर सूचना पर सीमावर्ती पुलिस सक्रिय हो गईं। रामनगर पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने बताया कि तिरपाल हटाने पर उसमें 16 ऊंट निकले। तीन तस्करों को पकड़ा गया। इसमें बागपत के कोतवाली थाना के केजीपुरा का माजिद, फोर्ट रोड ईदगाह कॉलोनी के मोहम्मद रिजवान राजपूत और मोहम्मद जाकिर हैं। तीनों की पूछताछ में बागपत के मुख्य तस्कर घाट थाना के बढ़त गांव के मोहम्मद आबिद का नाम सामने आया। तीनों ने बताया कि आबिद राजस्थान से ऊंटों की तस्करी कर मंगाता है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिया। ऊंटों की देखभाल कराई जा रही है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374