Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

एक किलो सोने के सिक्के गिरवी रखने का झांसा देकर डॉक्टर से ठग लिए 40 लाख रुपए

Whats App

फरीदाबाद: विश्वास जताने के लिए तीन सोने के सिक्के असली दिए थे, सुनार से चेक कराने पर वह असली मिले, इसके बाद नोएडा बुलाकर की ठगी।सोने का लालच करना एक डॉक्टर पर भारी पड़ गया। ठग ने उन्हें एक किलो सोने के सिक्के देने का झांसा देकर 40 लाख रुपए ठग लिए। खास बात यह है कि ठग ने डॉक्टर पर विश्वास जताने के लिए तीन असली सिक्के दिए थे। सुनार से जांच कराने पर वह असली थे। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी डॉ. निशांत महाजन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह घर पर ही मन्नत नाम से क्लीनिक चलाते हैं। एक दिन उनकी क्लीनिक पर शंकर नाम का एक मरीज आया था और दवाई लेकर चल गया। दो दिन के बाद वह दोबारा दवा लेने अपने मां और पिता के साथ आया। उसे चेक किया और दवा जारी रखने के लिये कहा, तब शंकर और उसके परिवार ने बताया कि उन्हें पैसों की शख्त जरूरत है। डॉक्टर ने कहा कि वह केवल इलाज कर सकते हैं। पैसों के मामलें में कोई मदद नहीं कर सकते। तब ठगों ने पैसे के बदले सोने के सिक्के गिरवी रखने की बात कही। ठगों ने डॉक्टर से कहा कि उनके पुरखों को खुदाई में 5-6 किलो के सोने के सिक्के मिले थे। कई बार निवेदन करने के बाद डॉक्टर ने उनसे एक दो सिक्के देने को कहा। ठगों ने उन्हें दो बार में तीन सिक्के दे दिए। जब उसे सुनार से चेक कराया तो असली मिला। इससे डॉक्टर को यकीन हो गया। इसके बाद ठगों ने उन्हें 40 लाख रुपए लेकर सेक्टर 59 नोएडा मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया और कहा कि वह यहां एक साइट पर काम कर रहा है। डॉक्टर ने अपने और दोस्तों के पैसे उधार लेकर 40 रुपए लेकर उसे देने नोएडा पहुंच गए। वहां ठग शंकर व उसके पिता मिले। शंकर ने गुलाबी रंग की थैली मे सोने के करीब एक किलो सिक्के दिये। बदले में डॉक्टर ने ठग शंकर को काल रंग के बैग में 40 लाख रूपये नगद दे दिये। घर जाकर जब सिक्के को लेकर सुनार से चैक करवाया तो सुनार ने उसे नकली सोने का बताया। डॉक्टर ने शंकर के मोबाइल पर फोन मिलाया तो नंबर बन्द मिला। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374