नई दिल्ली। असम और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे पर वह इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी की गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी असम में रविवार सुबह लगभग 11:45 बजे दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास रखेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी असम में राजमार्गों एवं प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘असोम माला’ योजना की शुरुआत करेंगे। पीएमओ के आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएम असम के विश्वनाथ और चराइदेव में 1100 करोड़ रुपए की लागत से 500 बिस्तरों की क्षमता का बनने वाले दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। पश्चिम बंगाल में रविवार को पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बीते एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का असम और पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.