Local & National News in Hindi

छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक संवर्ग के 814 पदों पर होगी भर्ती

0 107

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में 814 पदों पर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के 814 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति प्रदान कर दी है।

राज्य शासन द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने से जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के 814 पदों पर भर्ती की जा सकेगी।

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुलिस बल में भर्ती का वादा किया था। इसी क्रम में सरकार ने भर्ती की अनुमति दी है।

भाजपा सरकार में हुई पुलिस भर्ती का परिणाम जारी नहीं होने के कारण आवेदक आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच नए पदों की भर्ती की घोषणा से युवाओं में उम्मीद जगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !