Local & National News in Hindi

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, 500 फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

0 63

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 500 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। योगी की आज गोखनाथ मंदिर में दिन चर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। वह पूजा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और वहां तडके से मौजूद लगभग 500 से अधिक फरियादियों के पास बारी बारी पहुंचकर उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना। साथ ही वह इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।

मुख्यमंत्री सुबह साढे 5 बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि विधान से पूजा अर्चन की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को अपने हाथ से गुड़ चना खिलाया। इसके बाद वह करीब सुबह 6 बजे फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनने के लिए वृध्दाश्रम कक्ष में विराजमान हो गए।बता दें कि वहां एक-एक कर फरियादी आते रहे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याएं पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देते रहे। यह सिलसिला करीब साढे 8 बजे तक चला। गोरखपुर 2 दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री आज दूसरे दिन शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर यहां से कुशीनगर के लिए रवाना हो गए जहां गोरखपुर जिले के अलावा गोरखपुर मंडल के 3 जिलों देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर जिले की समीक्षा बैठक करेंगें। मुख्यमंत्री आज सायं कुशाीनगर से गोरखपुर वापस आएंगे और यहां एनक्सी भवन में गोरखपुर जिले की समीक्षा बैठक लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.