Local & National News in Hindi

जानलेवा बनी हिमाचल की खाई, तीन लोगों की मौत 2 घायल

0 81

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया के हादसे के शिकार हुए लोग एक धार्मिक कार्यव्रम में शामिल होने सिरमौर जिले से उत्तराखंड जा रहे थे। कोटखाई में चोल गांव के पास उनकी कार एक गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील निवासी एक बुजुर्ग दंपति भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पाडिया गांव निवासी रंजीत सिंह, उनकी पत्नी उमा देव तथा सनोरा गांव निवासी राजेश कुमार 46 के रुप में हुई है। घायलों में पाडिया गांव निवासी सूरर्ज और शिमला की कुप्वी तहसील के डालोडी गांव निवासी हरिदत्त शर्मा के रुप में हुई है। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !