Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही बंटा हुआ दिखा विपक्ष, कांग्रेस ने किया ये दावा

Whats App

पटनाः बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बिखर जाने का दावा करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि राजग का विरोध करने वाले सभी दल विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सत्ताधारी गठबंधन को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर घेरने का काम करेगी।

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर विधानमंडल के दोनों सदनों के पार्टी के सदस्यों की बैठक के बाद प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राजद के साथ हाल में संबंध टूट जाने को लेकर कांग्रेस के रुख के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब कोई महागठबंधन नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी घटक थी और उसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि लोगों द्वारा चुने गए एक विधायक का भी सदन में महत्व है। हमारे पास 19 विधायक हैं।”

बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि राजग को चुनौती देने के लिए यह महागठबंधन अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा, ‘‘सदन के अंदर हर पार्टी को अपना रास्ता खुद बनाना होगा।” हालांकि मिश्रा ने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि एक विभाजित विपक्ष सत्तारूढ़ राजग के लाभ के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के सभी विधायक चाहे वे कांग्रेस, राजद या वाम दलों के हों, अपने मतदाताओं के प्रति जवाबदेह हैं और हम सभी को इसे ध्यान में रखना चाहिए।

Whats App

प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार एक शिक्षित व्यक्ति हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में वह इस तरह की बातों का सहारा नहीं ले सकते।” हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से पहले राजद और कांग्रेस के रास्ते अलग हो गए। इस उपचुनाव में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने जीत हासिल की थी और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374